मैंने चैटजीपीटी का इस्तेमाल नहीं किया,लेकिन मानता हूं एआई इंटरफेस अहम: डोनाल्ड ट्रंप

मैंने चैटजीपीटी का इस्तेमाल नहीं किया,लेकिन मानता हूं एआई इंटरफेस अहम: डोनाल्ड ट्रंप

मैंने चैटजीपीटी का इस्तेमाल नहीं किया,लेकिन मानता हूं एआई इंटरफेस अहम: डोनाल्ड ट्रंप

author-image
IANS
New Update
Washington, D.C.: Trump Speaks At White House

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

वाशिंगटन, 5 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने चैटजीपीटी जैसे एआई इंटरफेस का इस्तेमाल नहीं किया, फिर भी उन्हें लगता है ये बहुत अहम है। उन्होंने ये भी कहा कि वो एआई के मामले में चीन से काफी आगे हैं और भविष्य में इस क्षेत्र में और अधिक निवेश के लिए भी तैयार हैं।

Advertisment

अमेरिकी मीडिया आउटलेट एनबीसी न्यूज से बातचीत में माना कि एआई टूल का उन्होंने इस्तेमाल नहीं किया है लेकिन इसके बारे में वो सब कुछ जानते हैं। एआई से अमेरिका में लेऑफ और अमेरिका की तैयारी को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने अपनी तैयारियों पर राय रखी और माना कि वो इस मामले में बीजिंग से काफी आगे हैं।

ट्रंप ने कहा, हम चीन से काफी आगे हैं। एआई रेस में अमेरिका चीन से ही नहीं, पूरी दुनिया से भी काफी आगे है।

उन्होंने आगे कहा, एआई और ऑटोमोबाइल कंपनियां अमेरिका में फैक्ट्रियां बना रही हैं। एआई को बहुत ज्यादा बिजली चाहिए, इसलिए उनकी योजना है कि हर नई फैक्ट्री बिजली खुद बनाएगी।

दावा किया कि अमेरिका में एआई, ऑटो प्लांट और दूसरी इंडस्ट्रीज बड़े पैमाने पर बन रही हैं और देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

एआई के कारण ले ऑफ वाले सवाल पर ट्रंप ने कहा, कहा गया था कि इंटरनेट नौकरियां खत्म कर देगा, रोबोट नौकरियां खत्म कर देंगे, सब कुछ नौकरियां खत्म कर देगा और अगर आप स्मार्ट हैं, तो आप आखिर में बहुत अच्छा करते हैं।

इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने एआई टूल इस्तेमाल न करने की भी बात कही। माना कि उन्होंने चैटजीपीटी और क्लाउड जैसे बहुचर्चित एआई इंटरफेस का इस्तेमाल नहीं किया है। उन्होंने कहा, मैंने सच में नहीं किया है, लेकिन मुझे इसके बारे में सब पता है। मुझे लगता है ये बहुत महत्वपूर्ण है।

बुधवार रात टीवी पर प्रसारित शो में ट्रंप ने माना कि अमेरिका का राष्ट्रपति होना उनके लिए सबसे मुश्किल काम है। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति बनना सबसे खतरनाक काम है। मुझे अपनी सुरक्षा की चिंता रहती है, लेकिन इस डर को मन से निकालना पड़ता है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment