ईरान में मौत का आंकड़ा 500 के पार पहुंचा, 48 घंटों से ज्यादा समय से इंटरनेट बंद

ईरान में मौत का आंकड़ा 500 के पार पहुंचा, 48 घंटों से ज्यादा समय से इंटरनेट बंद

ईरान में मौत का आंकड़ा 500 के पार पहुंचा, 48 घंटों से ज्यादा समय से इंटरनेट बंद

author-image
IANS
New Update
Tehran: Explosions

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

तेहरान, 2 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच ताबड़तोड़ हमले जारी हैं। ईरान अलग-अलग देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। वहीं अमेरिका और इजरायल अभी भी एक्शन मोड में हैं। अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान पर किए गए हमले में मौत का आंकड़ा 500 पार कर चुका है। इसके अलावा देश में लगभग 48 घंटे से ज्यादा समय से इंटरनेट बंद है।

Advertisment

अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी रेड क्रिसेंट सोसायटी ने कहा है कि देश भर में अमेरिकी-इजरायली हमलों में कम से कम 555 लोग मारे गए हैं।

इसके अलावा, साइबर सिक्योरिटी वॉचडॉग नेटब्लॉक्स ने कहा कि अमेरिका-इजरायल हमले के बीच ईरान में इंटरनेट 48 घंटे से ज्यादा समय से बंद है। सोमवार को युद्ध का तीसरा दिन है।

नेटब्लॉक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “इंटरनेट शटडाउन सरकार का एक तरीका है; जनवरी में पिछली बार ऐसा हुआ था, जो कई हफ्तों तक चला था और गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन को छिपाया गया था।”

वहीं अमेरिकी मीडिया ने बताया कि कुछ ऑनलाइन कनेक्टिविटी है और पिछले महीने की तरह पूरी तरह ब्लैकआउट नहीं हुआ है। दूसरी तरफ चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को पुष्टि की है कि ईरान में एक चीनी नागरिक की मौत हो गई है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, तेहरान में एक चीनी नागरिक हाल ही में मिलिट्री लड़ाई से प्रभावित हुआ था और बदकिस्मती से मारा गया। हम मारे गए नागरिक के लिए अपनी संवेदनाएं जताते हैं और पीड़ित के परिवार के प्रति अपनी हमदर्दी जताते हैं। निंग ने कहा कि 2 मार्च तक ईरान से करीब 3,000 चीनी नागरिकों को निकाला जा चुका है।

अमेरिकी मीडिया ने बताया कि ईरान की राजधानी तेहरान में सोमवार सुबह नए धमाके सुने गए हैं। ईरान की सरकारी मीडिया का दावा है कि पश्चिमी शहर सनंदाज पर मिसाइलों की एक ताबड़तोड़ बौछार हुई है। ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने कहा कि सनंदाज के रिहायशी इलाकों पर हमला हुआ है। तस्नीम द्वारा पब्लिश की गई तस्वीरों में इमरजेंसी सर्विस को बुरी तरह डैमेज बिल्डिंग के मलबे में खोज करते हुए दिखाया गया है।

वहीं सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए ने कहा कि सनंदाज पर हुए हमलों में तीन लोग मारे गए। ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया कि तेहरान में, रविवार रात शहर के उत्तर में एक हॉस्पिटल से मरीजों को निकाला गया। अमेरिकी-इजरायली हमलों में यह अस्पताल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।

ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर आईआरआईबी द्वारा पोस्ट किए गए फुटेज में गांधी हॉस्पिटल का डैमेज्ड बाहरी हिस्सा दिख रहा है और सड़क पर मलबा और कांच बिखरे हुए हैं।

--आईएएनएस

केके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment