इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होंगे दुनिया के ये दिग्गज, देखें लिस्ट

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होंगे दुनिया के ये दिग्गज, देखें लिस्ट

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होंगे दुनिया के ये दिग्गज, देखें लिस्ट

author-image
IANS
New Update
New Delhi: Final preparations  Ahead Of AI Impact Summit 2026

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार की शाम को एआई इम्पैक्ट समिट का आगाज करेंगे। इस समिट में दुनियाभर से कई नेता शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत आने वाले दूसरे देश के नेताओं की लिस्ट जारी की है। साथ ही यह भी बताया कि कौन किस वक्त कहां पहुंचेगा।

Advertisment

विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17 फरवरी, 2026 को भारतीय समयानुसार रात 1 बजे मुंबई पहुंचेंगे। एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार करिस 17 फरवरी को सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।

बोलीविया के उपराष्ट्रपति एडमंड लारा मोंटानो 17 फरवरी को सुबह 08:05 बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भारत जगदेव 17 फरवरी को दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचेंगे। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके 17 फरवरी को शाम पांच बजकर 35 मिनट पर आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

सर्बिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वुसिक भी 17 फरवरी को शाम छह बजे एएफएस पालम पहुंचेंगे। फिनलैंड के प्रधानमंत्री एंट्टी पेटेरी ओर्पो 18 फरवरी को सुबह छह बजकर पांच मिनट पर और लिकटेंस्टीन हेरेडिटरी प्रिंस एलोइस सात बजकर 20 मिनट पर आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

18 फरवरी को स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज सुबह आठ बजे और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके अलावा, इसी दिन मॉरिशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम सुबह आठ बजकर 55 मिनट पर, क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोव सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर और स्लोवाक रिपब्लिक के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी 10:50 बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।

इसके अलावा 18 फरवरी को ही भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर, यूनाइटेड नेशंस के सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटेरेस 12 बजकर 55 मिनट पर, एमडी आईएमएफ क्रिस्टालिना जॉर्जीवा 12:00 बजे, और स्लोवाक रिपब्लिक के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।

इसके अलावा, 18 फरवरी को यूएई के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान 11:30 बजे, नीदरलैंड्स के पीएम डिक शूफ दोपहर 12:30 बजे, आर्मेनिया के पीएम निकोल पाशिनयान दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर, फ्रांस के प्रेसिडेंट मैक्रों दोपहर दो बजे, कजाकिस्तान के पीएम ओल्जास बेक्टेनोव दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा दोपहर दो बजकर 25 मिनट पर एएफएस पालम पहुंचेंगे।

स्विट्जरलैंड की राष्ट्रपति कैरिन केलर-सुइटर 19 फरवरी को सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर एएफएस पालम पहुंचेंगी। ग्रीस के पीएम किरियाकोस मित्सोटाकिस के भारत पहुंचने का समय अब तक सामने नहीं आया है।

--आईएएनएस

केके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment