इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट : डीएफपीडी और डब्ल्यूएफपी की संयुक्त प्रदर्शनी में फूड डिस्ट्रीब्यूशन को अधिक प्रभावी बनाने पर फोकस

इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट : डीएफपीडी और डब्ल्यूएफपी की संयुक्त प्रदर्शनी में फूड डिस्ट्रीब्यूशन को अधिक प्रभावी बनाने पर फोकस

इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट : डीएफपीडी और डब्ल्यूएफपी की संयुक्त प्रदर्शनी में फूड डिस्ट्रीब्यूशन को अधिक प्रभावी बनाने पर फोकस

author-image
IANS
New Update
इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट :  डीएफपीडी और डब्ल्यूएफपी ने लगाई प्रदर्शनी, फूड डिस्ट्रीब्यूशन को और प्रभावी बनाने पर फोकस

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। नई दिल्ली के भारत मंडपम में जारी इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट और एक्सपो 2026 में भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन (डीएफपीडी) ने यूनाइटेड नेशंस वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (डब्ल्यूएफपी) के साथ मिलकर एक विशेष प्रदर्शनी की मेजबानी की।

Advertisment

यह प्रदर्शनी एआई के माध्यम से खाद्य सुरक्षा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में पारदर्शिता और रिस्पॉन्सिवनेस बढ़ाने पर केंद्रित है।

डीएफपीडी और डब्ल्यूएफपी का यह सहयोग 20 वर्षों से अधिक पुराना है, जो अब एआई इनोवेशन के जरिए फूड डिस्ट्रीब्यूशन को ज्यादा प्रभावी बनाने पर फोकस कर रहा है।

डीएफपीडी के सचिव संजीव चोपड़ा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, फूड सेक्टर को हमेशा रूटीन माना जाता रहा है, जहां एआई जैसी तकनीक की उम्मीद नहीं की जाती। लेकिन यहां हम ट्रांसपेरेंसी से आगे बढ़कर ज्यादा रिस्पॉन्सिवनेस हासिल कर रहे हैं। एआई के इंटीग्रेशन से ऑपरेशंस में सुधार हो रहा है, जिससे लाभार्थियों तक बेहतर सेवा पहुंच रही है। आज यहां आकर यह देखना अच्छा लग रहा है कि हम फूड सेक्टर में क्या इनोवेशन दिखा पाए हैं।

यूनाइटेड नेशंस के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर स्टीफन प्रीसनर ने समिट की संगठन क्षमता और इनोवेशन प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा, नए यूएन रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर के रूप में इस एआई समिट के स्केल से मैं बहुत प्रभावित हूं। यह कितनी अच्छी तरह ऑर्गनाइज्ड है और इनोवेशन कितनी खूबसूरती से पेश किए गए हैं। खासकर डीएफपीडी और डब्ल्यूएफपी के बीच फूड डिस्ट्रीब्यूशन को बेहतर बनाने के लिए मजबूत सहयोग देखकर गर्व हो रहा है।

डब्ल्यूएफपी इंडिया की कंट्री डायरेक्टर एलिजाबेथ फॉरे ने इस सहयोग को शानदार बताया। उन्होंने कहा, डब्ल्यूएफपी और डीएफपीडी के बीच 20 साल से अधिक की पार्टनरशिप है। एआई समिट में दिखाए जा रहे सॉल्यूशन्स असल में लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने के बारे में हैं। यह सहयोग खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

यह प्रदर्शनी इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट का हिस्सा है, जो जिम्मेदार एआई के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसमें एआई को मानवता, समावेशी विकास और सस्टेनेबल फ्यूचर के लिए आकार देने पर फोकस है। यह आयोजन भारत को एआई इनोवेशन का ग्लोबल हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जहां फूड सिक्योरिटी जैसे सेक्टर में तकनीक का उपयोग आम आदमी की भलाई के लिए हो रहा है।

--आईएएनएस

एससीएच/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment