सुधा चंद्रन से लेकर श्रीकांत बोला तक की हर कहानी साहस की मिशाल, ग्रीनएक्स टॉक्स सीरीज पर बोले गौतम अदाणी

सुधा चंद्रन से लेकर श्रीकांत बोला तक की हर कहानी साहस की मिशाल, ग्रीनएक्स टॉक्स सीरीज पर बोले गौतम अदाणी

सुधा चंद्रन से लेकर श्रीकांत बोला तक की हर कहानी साहस की मिशाल, ग्रीनएक्स टॉक्स सीरीज पर बोले गौतम अदाणी

author-image
IANS
New Update
With GreenX Talks series, we witness triumph of human spirit: Gautam Adani

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। देश के दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी ने शुक्रवार को कहा कि सुधा चंद्रन से लेकर श्रीकांत बोला तक की हर कहानी साहस की मिशाल है और हर अडानियन को भावुक करने वाली है।

Advertisment

ग्रीनएक्स टॉक्स सीरीज में बताई गई कहानियों को लेकर गौतम अदाणी कहा कि यह केवल कहानियां ही नहीं बल्कि मानीय भावना की विजय है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गौतम अदाणी ने लिखा, कुछ दिन सिर्फ प्रेरणा ही नहीं देते... बल्कि आपके पूरे दृष्टिकोण को ही बदल देते हैं। आज, ग्रीनएक्स टॉक्स सीरीज को जारी रखते हुए, हमने सिर्फ कहानियां ही नहीं सुनीं, बल्कि मानवीय भावना की विजय देखी।

इस पोस्ट में उन्होंने दिव्या शंकर के नृत्य से लेकर सुधा चंद्रन और श्रीकांत बोला के साथ मीरा शेनोय एवं अलीना आलम का भी जिक्र किया।

उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, दिव्या शंकर के मनमोहक नृत्य से लेकर सुधा चंद्रन और श्रीकांत बोला की अदम्य यात्राओं तक, हर कहानी साहस की मिसाल थी। मीरा शेनोय और अलीना आलम का समावेशी आजीविका सृजन में समर्पण और हमारी भारतीय नेत्रहीन महिला क्रिकेट टीम की वीर भावना ने हर अदानियन को भावुक कर दिया।

साथ ही, गौतम अदाणी ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की सचिव वी विद्यावती का भी आभार व्यक्ति करते हुए लिखा कि आपकी गरिमामय उपस्थिति से हमें अधिक समावेशी भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया।

पिछले साल सितंबर में, अदाणी समूह ने अदाणी ग्रीन टॉक्स के चौथे संस्करण की मेजबानी की, जिसमें सतत और समावेशी भविष्य को आकार देने वाले परिवर्तनकारी, सामाजिक उद्यमी और इनोवेटर्स एक साथ आए।

यह कार्यक्रम, जो भारत में सामाजिक नवाचार के सबसे विशिष्ट मंचों में से एक बन गया है, का उद्घाटन गौतम अदाणी के मुख्य भाषण से हुआ, जिसमें उन्होंने युवा उद्यमियों की भूमिका पर प्रकाश डाला, जो भारत के दूसरे स्वतंत्रता संग्राम को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह संघर्ष विदेशी शासन से आजादी के लिए नहीं, बल्कि प्रौद्योगिकी और सामाजिक नवाचार में आजादी के लिए है, जो हर समुदाय का उत्थान करता है, मतभेदों को दूर करता है और लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment