न्यूजीलैंड में खसरे के दो नए मामले, विदेश यात्रा से जुड़े: स्वास्थ्य विभाग की पुष्टि

न्यूजीलैंड में खसरे के दो नए मामले, विदेश यात्रा से जुड़े: स्वास्थ्य विभाग की पुष्टि

न्यूजीलैंड में खसरे के दो नए मामले, विदेश यात्रा से जुड़े: स्वास्थ्य विभाग की पुष्टि

author-image
IANS
New Update
Two new measles cases in New Zealand linked to overseas travel

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

वेलिंगटन, 24 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में खसरे के दो नए मामले सामने आए हैं जो हालिया विदेश यात्रा से जुड़े हैं। दोनों संक्रमित एक ही घर से हैं। खास बात ये है कि न्यूजीलैंड ने तीन हफ्ते पहले ही ऐलान किया था कि अब देश में खसरे का संकट नहीं है।

Advertisment

मामले सामने आने के बाद विभाग ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी है। लोकेशन ऑफ इंटरेस्ट (ट्रैक किया जाने वाला स्थल) में सिंगापुर से आने वाली फ्लाइट एसक्यू281 और ऑकलैंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट शामिल हैं। अधिकारियों ने लोगों से ऐहतियात बरतने की अपील की है क्योंकि खसरा एक गंभीर और संक्रामक बीमारी है।

17 फरवरी को सिंगापुर से आई फ्लाइट के यात्रियों से संपर्क किया जा रहा है। हेल्थ न्यूजीलैंड (न्यूजीलैंड का स्वास्थ्य विभाग) ने कहा कि वेटाकेरे अस्पताल का इमरजेंसी विभाग भी लोकेशन ऑफ इंटरेस्ट है। लोगों को सतर्क रहने और लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

सिंहुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, न्यूजीलैंड में सितंबर 2025 में खसरे का प्रकोप बढ़ा था जिसे इस महीने (फरवरी 2026) की शुरुआत में खत्म मान लिया गया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी दी थी कि टीकाकरण की घटती दर और विदेश यात्रा की वजह से देश में अभी भी खतरा बना हुआ है।

खसरा एक अत्यधिक संक्रामक वायरल रोग है जो हवा के जरिए, मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से फैलता है। वायरस हवा या संक्रमित सतहों पर 2 घंटे तक जीवित रह सकता है। यह बीमारी सांस लेने, दूषित सतहों को छूने, या निकट संपर्क (जैसे बात करना) में आने से आसानी से फैलती है। ये हर उम्र के लोगों को हो सकता है लेकिन बच्चों में सबसे आम है।

इससे बचने का सबसे आसान उपाय टीकाकरण है। वैक्सीन सुरक्षित है और आपके शरीर को वायरस से लड़ने में मदद करती है।

1963 में वैक्सीन आने और बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन शुरू होने से पहले, लगभग हर दो से तीन साल में बड़ी महामारी फैलती थी और हर साल लगभग 26 लाख मौतें होती थीं।

एक सुरक्षित और सस्ती वैक्सीन होने के बावजूद, 2023 में खसरे से लगभग 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई। इनमें से ज्यादातर पांच साल से कम उम्र के बच्चे थे।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment