ईरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप ने युद्ध की आशंकाओं को खारिज किया

ईरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप ने युद्ध की आशंकाओं को खारिज किया

ईरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप ने युद्ध की आशंकाओं को खारिज किया

author-image
IANS
New Update
Trump rejects war doubts amid Iran row

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

वॉशिंगटन, 24 फरवरी (आईएएनएस)। हालिया कुछ समय से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि अमेरिका ईरान पर हमला कर सकता है। कई अमेरिकी अधिकारियों ने भी दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर कार्रवाई करने के विकल्पों के बारे में सोच रहे हैं। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इन सभी दावों को खारिज कर दिया है।

Advertisment

उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर आदेश दिया गया तो ऐसा कोई भी ऑपरेशन आसानी से जीता जा सकता है। वहीं, सीनियर डेमोक्रेटिक सांसदों ने इसे मिडिल ईस्ट में एक और युद्ध की तरफ तेजी बताया।

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, “फेक न्यूज मीडिया में कई कहानियां चल रही हैं जिनमें कहा जा रहा है कि जनरल डेनियल केन, जिन्हें कभी-कभी रजीन भी कहा जाता है, ईरान के साथ हमारे युद्ध के खिलाफ हैं।” उन्होंने इस रिपोर्टिंग को “100 फीसदी गलत” बताया।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पेंटागन ने ट्रंप के सामने ईरान के खिलाफ लंबे मिलिट्री कैंपेन को लेकर चिंता जताई। पेंटागन ने सलाह दी है कि जिन युद्ध विकल्पों पर विचार किया जा रहा है, उनमें अमेरिका और सहयोगी देशों को नुकसान पहुंचने, कमजोर एयर डिफेंस का खतरा है।

डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा और पुराने अधिकारियों ने कहा कि ये चेतावनियां ज्यादातर संयुक्त सेनाध्यक्षों की समिति के अध्यक्ष जनरल डैन केन ने रक्षा विभाग के अंदर और नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की मीटिंग्स के दौरान दी हैं।

ट्रंप ने लिखा, “जनरल केन, हम सब की तरह, युद्ध नहीं देखना चाहेंगे, लेकिन अगर ईरान के खिलाफ सैन्य स्तर पर जाने का फैसला किया जाता है, तो उनकी राय है कि यह आसानी से जीता जा सकेगा।”

उन्होंने कहा कि केन ने ईरान पर हमला न करने की बात नहीं की है, या उन नकली लिमिटेड स्ट्राइक के बारे में भी नहीं कहा है जिनके बारे में मैं पढ़ रहा हूं, वह सिर्फ एक ही चीज जानते हैं, जीतना कैसे है और अगर उन्हें ऐसा करने के लिए कहा गया, तो वे सबसे आगे रहेंगे।

ट्रंप ने कहा, “मैं ही फैसला लेता हूं। मैं समझौता न होने से बेहतर समझौता करना चाहूंगा। अगर हम डील नहीं करते हैं, तो यह उस देश के लिए और बहुत दुख की बात है। उसके लोगों के लिए बहुत बुरा दिन होगा, क्योंकि वे अद्भुत हैं और उनके साथ ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था।”

इस दौरान राष्ट्रपति ने पिछली स्ट्राइक का भी जिक्र किया और कहा कि केन “मिडनाइट हैमर के इंचार्ज थे, जो ईरानी न्यूक्लियर डेवलपमेंट पर हमला था। यह अब डेवलपमेंट नहीं रहा, बल्कि हमारे ग्रेट बी-2 बॉम्बर्स ने इसे उड़ा दिया।”

यह टिप्पणी कैपिटल हिल पर बड़े पैमाने पर राजनीतिक विरोध के बीच आई। अमेरिकी सीनेटर क्रिस कून्स, सीनेट एप्रोप्रिएशन सबकमेटी ऑन डिफेंस के रैंकिंग सदस्य ने कहा, “अमेरिका द्वारा ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर हमले के एक साल से भी कम समय में, राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान की पहुंच के दायरे में वायु और नौसैनिक शक्ति का बड़ा सैन्य जमावड़ा तैनात कर दिया है। इससे मिलिट्री एक्शन का खतरा है।”

उन्होंने सरकार के मकसद पर सवाल उठाए। कूंस ने कहा, “कांग्रेस और अमेरिकी लोगों को इस बारे में जवाब चाहिए कि ईरान में हमारे मकसद क्या हैं। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकियों को “यह जानने का हक है कि राष्ट्रपति ट्रंप के मकसद क्या हैं, वे अमेरिकियों को कैसे सुरक्षित बनाएंगे, और किसी भी सैन्य लड़ाई का अंत कैसे होगा।”

अमेरिकी सीनेटर ने इस बात को स्वीकार किया कि ईरान को न्यूक्लियर हथियार बनाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। कूंस ने चेतावनी दी, “हम ये उम्मीद नहीं कर सकते कि अमेरिका की तरफ से किया गया हमला ईरान को न्यूक्लियर हथियार बनाने का सपना छोड़ने के लिए मजबूर कर देगा। ये कोई रणनीति नहीं है, इसकी वजह से अमेरिकी सैनिकों की जान को खतरा होगा।”

कांग्रेसी सेठ मौल्टन ने भी ताकत के इस्तेमाल का विरोध किया। उन्होंने कहा, “ट्रंप ईरान पर हमला करने और अमेरिका को इराक वॉर 2.0 में शामिल करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें क्या लगता है कि वे क्या हासिल करेंगे और किस कीमत पर? अभी तक, हमें कोई अंदाजा नहीं है।”

मौल्टन ने तर्क दिया कि “हमारे पास डील न होने का एकमात्र कारण यह है कि ट्रंप ने अपने पहले टर्म में इसे तोड़ दिया था। अब यह कांग्रेस पर है कि वह जॉर्ज डब्ल्यू. बुश द्वारा अमेरिका को इराक में गुमराह करने के समय की तुलना में ज्यादा हिम्मत जुटाए।”

--आईएएनएस

केके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment