निफ्टी आईटी में 5.51 प्रतिशत की गिरावट, मार्केट कैप 1.6 लाख करोड़ रुपए घटा

निफ्टी आईटी में 5.51 प्रतिशत की गिरावट, मार्केट कैप 1.6 लाख करोड़ रुपए घटा

निफ्टी आईटी में 5.51 प्रतिशत की गिरावट, मार्केट कैप 1.6 लाख करोड़ रुपए घटा

author-image
IANS
New Update
Nifty IT dips 5.51 pc, erasing Rs 1.6 lakh in market cap; TCS touches 52-week low

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। गुरुवार के कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली देखी गई, जिससे निफ्टी आईटी इंडेक्स 5.51 प्रतिशत गिरकर चार महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। निवेशक एआई के बढ़ते प्रभाव और अमेरिका में जल्द ब्याज दर कटौती की उम्मीद कम होने से चिंतित दिखे।

Advertisment

निफ्टी आईटी कंपनियों की कुल बाजार पूंजी (मार्केट कैप) घटकर 27,32,579 करोड़ रुपए रह गई, यानी लगभग 1.6 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों के शेयरों में 5.5 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का शेयर 5.48 प्रतिशत गिरकर 2,750 रुपए पर आ गया, जो 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। इंफोसिस में भी 5.48 प्रतिशत की गिरावट आई, टेक महिंद्रा 6.40 प्रतिशत गिरा, जबकि एचसीएल टेक, एमफैसिस और विप्रो के शेयरों में 4.5 से 5 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

बाजार के जानकारों का कहना है कि उन्नत एआई तकनीक के आने से पारंपरिक आईटी सेवाओं पर असर पड़ सकता है, जिनसे भारतीय आईटी कंपनियां बड़ी कमाई करती हैं। हाल ही में एंथ्रोपिक नामक कंपनी ने क्लॉड कोवर्क नाम का एक नया एआई टूल लॉन्च किया है, जो पूरे व्यावसायिक काम को अपने आप करने में सक्षम बताया जा रहा है।

कहा जा रहा है कि इस एआई सिस्टम में ऐसे ऑटोमेशन टूल्स हैं जो कई चरणों वाले काम खुद कर सकते हैं। इससे पहले जिन कामों के लिए अलग-अलग सॉफ्टवेयर की जरूरत होती थी, वे अब एक ही प्लेटफॉर्म से हो सकते हैं। इससे पारंपरिक सॉफ्टवेयर कंपनियों की मांग कम हो सकती है।

अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इस स्थिति को सासपोकैलिप्स नाम दिया है, जिसका मतलब है कि एआई पारंपरिक सॉफ्टवेयर कंपनियों की जगह ले सकता है।

कुछ विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर एआई ने पारंपरिक सेवाओं की जगह ले ली, तो कंपनियों की आय में 40 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है।

इसके अलावा अमेरिका से आए मजबूत रोजगार आंकड़ों ने भी बाजार को प्रभावित किया। पिछले महीने अमेरिका में 1.3 लाख नई नौकरियां जुड़ीं और बेरोजगारी दर घटकर 4.3 प्रतिशत हो गई। इससे यह संकेत मिला कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व जल्द ब्याज दरें कम नहीं करेगा, जिससे आईटी शेयरों पर दबाव बढ़ा।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने भी कहा कि एआई आने वाले समय में पुराने सॉफ्टवेयर और टेस्टिंग सेवाओं की जरूरत कम कर सकता है। नया एआई सिस्टम पूरे काम को खुद करने में सक्षम है, जिससे पारंपरिक सॉफ्टवेयर सेवाओं पर निर्भरता घट सकती है।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment