कॉमनवेल्थ बैठक में शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह, सदस्य देशों को ठोस लाभ देने की मांग

कॉमनवेल्थ बैठक में शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह, सदस्य देशों को ठोस लाभ देने की मांग

कॉमनवेल्थ बैठक में शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह, सदस्य देशों को ठोस लाभ देने की मांग

author-image
IANS
New Update
MoS Kirti Vardhan Singh attends Commonwealth Foreign Affairs Ministers Meeting Ministerial Retreat

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

लंदन, 8 मार्च (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ फॉरेन अफेयर्स मिनिस्टीरियल बैठक रविवार को लंदन में आयोजित हुई। बैठक में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने मंत्री स्तरीय रिट्रीट में भाग लिया। इस दौरान उन्‍होंने भविष्य के लिए सुधार के साथ तैयार ऐसे कॉमनवेल्थ की मांग की जो सदस्य देशों को वास्तविक लाभ दे।

Advertisment

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा, यूके की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान उन्होंने लैंकेस्टर हाउस में सीएफएमएम26 मंत्रियों के रिट्रीट में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ को ऐसा बनाया जाना चाहिए जो भविष्य के लिए तैयार हो और सदस्य देशों को ठोस लाभ दे। साथ ही उन्होंने ग्लोबल साउथ की जरूरतों पर जोर देते हुए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, विकास के लिए एआई, आपदा से निपटने की क्षमता और आर्थिक विकास में सहयोग की बात कही।

बैठक के दौरान, कीर्ति वर्धन सिंह और अन्य नेताओं ने कॉमनवेल्थ विदेश मंत्रियों की बैठक में एक फैमिली फोटो भी खिंचवाई। इस फोटो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुए उन्होंने कहा कि यह एकता और साझा उद्देश्य का प्रतीक है और कॉमनवेल्थ देशों के बीच सहयोग और संवाद को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

शनिवार को किर्ति वर्धन सिंह इस बैठक में भाग लेने के लिए लंदन पहुंचे थे। यूके में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने उनका स्वागत किया।

यूके में भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर बताया कि विदेश राज्य मंत्री और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री किर्ति वर्धन सिंह सीएफएमएम26 और कॉमनवेल्थ-डे रिसेप्शन में भाग लेने के लिए लंदन पहुंचे हैं। इस दौरान वे अन्य देशों के मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

अपने यूके दौरे के दौरान वे लंदन में होने वाले कॉमनवेल्थ-डे समारोह में भी शामिल होंगे।

कॉमनवेल्थ 56 देशों का एक स्वैच्छिक संगठन है और कॉमनवेल्थ मेंबर्स, खासकर स्मॉल स्टेट्स और स्मॉल आइलैंड डेवलपिंग स्टेट्स (एसआईडीएस) के साथ भारत के जुड़ाव को गहरा करने के लिए एक जरूरी प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करता है। एमओएस (केवीएस) के कॉमनवेल्थ लीडरशिप और कुछ मेंबर स्टेट्स के काउंटरपार्ट्स से मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में समोआ कॉमनवेल्थ का चेयर-इन-ऑफिस है।

यूके की यात्रा के बाद कीर्ति वर्धन सिंह 10 से 12 मार्च तक च‍िली का दौरा करेंगे। वहां वे भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जोस एंटोनियो कास्ट के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान उनकी मुलाकात निवर्तमान राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक फॉन्ट और नए विदेश मंत्री जोस फ्रांसिस्को पेरेज मैकेना से मिलने की उम्मीद है।

--आईएएनएस

एवाई/डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment