मंगोलिया में खसरे का प्रकोप बढ़ा, संक्रमितों की संख्या 14,000 के पार

मंगोलिया में खसरे का प्रकोप बढ़ा, संक्रमितों की संख्या 14,000 के पार

मंगोलिया में खसरे का प्रकोप बढ़ा, संक्रमितों की संख्या 14,000 के पार

author-image
IANS
New Update
Mongolia's total number of confirmed measles cases exceeds 14,000

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

उलान बटोर, 9 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर एशिया का देश मंगोलिया इन दिनों खसरे से जूझ रहा है। देश के नेशनल सेंटर फॉर कम्युनिकेबल डिजीज (एनसीसीडी) ने सोमवार को बताया कि कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14,123 हो गई है।

Advertisment

एनसीसीडी ने एक बयान में कहा कि खसरे की चपेट में स्कूल जाने वाले ज्यादातर वो बच्चे रहे जिन्हें खसरे की वैक्सीन का सिर्फ एक शॉट लगा था।

वर्तमान हालात को देखते हुए, एनसीसीडी ने माता-पिता से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों को वैक्सीन की दो डोज लगवाएं और उन्हें इस संभावित गंभीर बीमारी से बचाएं।

खसरा दुनिया की सबसे ज्यादा फैलने वाली बीमारियों में से एक है। यह हवा के जरिए फैलता है और इसके लक्षणों में तेज बुखार, खांसी, बहती नाक और दाने शामिल हैं। वायरस हवा में या संक्रमित सतहों पर दो घंटे तक एक्टिव और संक्रामक रहता है। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, खसरे से संक्रमित एक व्यक्ति 18 लोगों को संक्रमित कर सकता है।

खसरा किसी को भी हो सकता है, लेकिन यह बच्चों में सबसे आम है।

वैक्सीन लगवाना खसरे से बचने या इसे दूसरे लोगों में फैलने से रोकने का सबसे अच्छा तरीका है। वैक्सीन सुरक्षित है और आपके शरीर को वायरस से लड़ने में मदद करती है।

1963 में खसरे की वैक्सीन आने और बड़े पैमाने पर टीकाकरण से पहले, हर दो से तीन साल में बड़े पैमाने पर महामारियां फैलती थीं और हर साल अनुमानित 2.6 मिलियन लोगों की मौत होती थी।

एक सुरक्षित और किफायती वैक्सीन उपलब्ध होने के बावजूद, 2023 में करीब 1,07,500 लोगों की खसरे से मौत हुई—जिनमें ज्यादातर पांच साल से कम उम्र के बच्चे थे।

खसरे के लक्षण आमतौर पर वायरस के संपर्क में आने के 10-14 दिन बाद शुरू होते हैं।

शुरुआती लक्षण आमतौर पर 4-7 दिनों तक रहते हैं। इनमें शामिल हैं: नाक बहना, खांसी, लाल और पानी वाली आंखें, और गालों के अंदर छोटे सफेद धब्बे।

दाने संपर्क में आने के लगभग 7-18 दिन बाद शुरू होते हैं, आमतौर पर चेहरे और गर्दन के ऊपरी हिस्से पर। यह लगभग 3 दिनों में फैलता है, और आखिर में हाथों और पैरों तक पहुंच जाता है। यह आमतौर पर हल्के होने से पहले 5-6 दिनों तक रहता है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment