व्हाइट हाउस में ट्रंप ने फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी और इंटर मियामी टीम को किया सम्मानित

व्हाइट हाउस में ट्रंप ने फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी और इंटर मियामी टीम को किया सम्मानित

व्हाइट हाउस में ट्रंप ने फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी और इंटर मियामी टीम को किया सम्मानित

author-image
IANS
New Update
Messi, Inter Miami honoured at White House

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

वाशिंगटन, 6 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में आयोजित समारोह में 2025 मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) चैंपियन इंटर मियामी टीम की मेजबानी की। इस दौरान उन्होंने टीम के ऐतिहासिक सीजन की सराहना की और फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी का स्वागत किया। ट्रंप ने इसे एक ऐसा क्षण बताया, जो किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले कभी अनुभव नहीं किया था।

Advertisment

अमेरिकी राष्ट्रपति ने समारोह में कहा, आज मैं 2025 एमएलएस कप चैंपियन, इंटर मियामी की मेजबानी करके बेहद खुश हूं। मेरा सौभाग्य है कि मैं वह कह पा रहा हूं, जो आज तक किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति को कहने का मौका नहीं मिला। व्हाइट हाउस में लियोनेल मेसी आपका स्वागत है।

इस कार्यक्रम में इंटर मियामी की चैंपियनशिप जीत और मेजर लीग सॉकर में उनके रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। ट्रंप ने खिलाड़ियों, कोचों और क्लब नेतृत्व को बधाई दी और मेसी के टीम में शामिल होने के बाद से टीम के वैश्विक प्रभाव को रेखांकित किया।

ट्रंप ने समारोह में उपस्थित लोगों को बताया कि इंटर मियामी के साथ मेस्सी की सफलता असाधारण है, क्योंकि कई अंतरराष्ट्रीय सितारे अमेरिकी लीग में बड़ी उम्मीदों के साथ आते हैं लेकिन खिताब दिलाने में असफल रहते हैं। ट्रंप ने कहा, लियो, तुम आए और तुमने जीत हासिल की, यह करना बहुत मुश्किल और असाधारण है।”

ट्रंप ने मेसी के क्लब में आने के समय उन पर पड़े दबाव का जिक्र किया और उन उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए अर्जेंटीना के इस स्टार की प्रशंसा की। ट्रंप ने कहा, “आप पर जितना दबाव होता है, उतना किसी को पता भी नहीं होता, क्योंकि आपसे जीतने की उम्मीद की जाती है।

राष्ट्रपति ने इस सीजन के दौरान क्लब की मैदानी उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “एमएलएस में वापसी करते हुए इंटर-मियामी ने उस अविश्वसनीय लय को बरकरार रखा, रिकॉर्ड संख्या में मैच खेले और कुल 101 गोल किए, जो एमएलएस इतिहास में सबसे अधिक हैं।”

ट्रंप ने कहा कि फीफा क्लब विश्व कप के दौरान यूरोपीय प्रतिद्वंद्वी पर क्लब की जीत उत्तरी अमेरिकी फुटबॉल के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था।

समारोह के दौरान, ट्रम्प ने मेस्सी की व्यक्तिगत उपलब्धियों की भी प्रशंसा की और उनके शानदार गोल स्कोरिंग और नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा, “केवल नियमित सीजन में 29 गोल के साथ लियो ने गोल्डन बूट पुरस्कार जीता और लगातार दो बार लीग एमवीपी चुने जाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।”

राष्ट्रपति ने मेसी को खेल के इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में से एक बताया। ट्रंप ने कहा, “मेसी ने अपने शानदार करियर की 47वीं ट्रॉफी जीती। 47वीं, क्या आप कल्पना कर सकते हैं? अब तक की सबसे अधिक।”

व्हाइट हाउस में आयोजित समारोह का समापन ट्रंप द्वारा खिलाड़ियों और अधिकारियों को ओवल ऑफिस में निमंत्रित करने के साथ हुआ। ट्रंप ने कहा, “मैं टीम को ओवल ऑफिस में निमंत्रित करना चाहता हूं, यह बहुत ही खास जगह है।”

पिछले दो दशकों में बढ़ती दर्शक संख्या, अंतरराष्ट्रीय प्रसारण समझौतों और मेस्सी जैसे वैश्विक सितारों के आगमन के कारण संयुक्त राज्य अमेरिका में मेजर लीग सॉकर की लोकप्रियता में तेजी से वृद्धि हुई है। लीग ने खुद को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए एक प्रतिस्पर्धी गंतव्य के रूप में स्थापित किया है।

--आईएएनएस

ओपी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment