भारत और फिनलैंड के बीच द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 26 में 19 प्रतिशत बढ़ा, व्यापार घाटा कम हुआ

भारत और फिनलैंड के बीच द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 26 में 19 प्रतिशत बढ़ा, व्यापार घाटा कम हुआ

भारत और फिनलैंड के बीच द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 26 में 19 प्रतिशत बढ़ा, व्यापार घाटा कम हुआ

author-image
IANS
New Update
New Delhi: India-Finland Joint Press Meet at Hyderabad House

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। भारत-फिनलैंड के बीच द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 26 की अप्रैल-दिसंबर अवधि में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 19 प्रतिशत बढ़ा है और फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब की आधिकारिक यात्रा से इसमें नई ऊर्जा आएगी। यह जानकारी गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

Advertisment

रुबिक्स डेटा साइंसेज की रिपोर्ट में कहा गया है कि निर्यात इस नई गति का मुख्य चालक रहा है, जो वित्त वर्ष 2026 के अप्रैल-दिसंबर में साल-दर-साल आधार पर 11 प्रतिशत की दर से बढ़ा है।

रिपोर्ट में कहा गया,दोनों सरकारों का लक्ष्य व्यापार की मात्रा को दोगुना करना है, ऐसे में राष्ट्रपति की यह यात्रा राजनयिक इरादों को स्थायी आर्थिक पैमाने में बदलने के लिए उत्प्रेरक का काम कर सकती है।

रिपोर्ट में बताया कि भारत से फिनलैंड को होने वाला निर्यात वित्त वर्ष 2022 में 30 करोड़ डॉलर से बढ़कर वित्त वर्ष 2024 में 60 करोड़ डॉलर हो गया। वहीं, आयात वित्त वर्ष 2022 और वित्त वर्ष 2025 के बीच लगभग स्थिर 800-900 करोड़ डॉलर पर बना रहा।

हाल के वर्षों में फिनलैंड के साथ भारत का व्यापार घाटा घटकर 300-400 करोड़ डॉलर रह गया है, जिससे स्थिति अधिक संतुलित हो गई है।

रिपोर्ट में भारत के निर्यात बास्केट में एक तेज बदलाव पर प्रकाश डाला गया है, जिसमें हेटेरोसाइक्लिक कंपाउंड का हिस्सा 1 प्रतिशत से बढ़कर 28 प्रतिशत हो गया है और ये सबसे बड़ी निर्यात श्रेणी के रूप में उभरे हैं। यात्री और मालवाहक जहाजों का हिस्सा बढ़कर 10 प्रतिशत हो गया, जबकि फार्मा उत्पादों का हिस्सा 18 प्रतिशत से घटकर 12 प्रतिशत हो गया।

आयात में नाइट्रोजन उर्वरक, हालांकि अभी भी प्रमुख हैं, लेकिन इनका हिस्सा 28 प्रतिशत से घटकर 19 प्रतिशत हो गया है, जिससे वस्तु-केंद्रितता में कमी आई है। इलेक्ट्रॉनिक एकीकृत सर्किट 15 प्रतिशत पर स्थिर रहे, जबकि विद्युत ट्रांसफार्मर 3 प्रतिशत से बढ़कर 5 प्रतिशत हो गए।

रासायनिक लकड़ी लुगदी का व्यापार 1 प्रतिशत से बढ़कर 4 प्रतिशत हो गया, जो बढ़ते औद्योगिक संबंधों को रेखांकित करता है।

फिलहाल, यूरोपीय संघ के साथ भारत के कुल माल व्यापार में फिनलैंड की हिस्सेदारी मात्र 1 प्रतिशत है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment