वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक संबंधों की मजबूती के लिए नॉर्वे पहुंचीं, सीईओ और निवेशकों से मुलाकात करेंगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक संबंधों की मजबूती के लिए नॉर्वे पहुंचीं, सीईओ और निवेशकों से मुलाकात करेंगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक संबंधों की मजबूती के लिए नॉर्वे पहुंचीं, सीईओ और निवेशकों से मुलाकात करेंगी

author-image
IANS
New Update
FM Sitharaman to bolster economic ties with Norway, meet CEOs and investors

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण यूरोपीय देश नॉर्वे की यात्रा पर है और यहां वह नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर और नॉर्वे के वित्त मंत्री जेन्स स्टोलटेनबर्ग और व्यापार एवं उद्योग मंत्री सेसिली मायर्सेथ के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी। यह जानकारी वित्त मंत्रालय की ओर से सोमवार को दी गई।

Advertisment

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि वह नॉर्वेजियन सीईओ और निवेशकों के साथ एक गोलमेज चर्चा भी करेंगी और एक कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत करेंगी।

मंत्रालय ने बताया, ओस्लो (नॉर्वे की राजधानी) में अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, केंद्रीय वित्त मंत्री नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर से मुलाकात करेंगी, नॉर्वे के वित्त मंत्री जेन्स स्टोलटेनबर्ग और व्यापार एवं उद्योग मंत्री सेसिली मायर्सेथ के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी, साथ ही ओस्लो साइंस पार्क में स्टार्टअप्स के साथ बातचीत करेंगी।

इससे पहले, वित्त मंत्री सीतारमण ने जर्मनी दौरे के दौरान शीर्ष नेताओं और उद्योगपतियों से मुलाकात की और यूरोपीय संघ-भारत मुक्त व्यापार समझौते के मद्देनजर द्विपक्षीय व्यापार संबंधों पर चर्चा की।

उन्होंने म्यूनिख में एपीएम टर्मिनल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कीथ स्वेन्डसेन से मुलाकात की। स्वेन्डसेन ने भारत के साथ मर्स्क के सकारात्मक और दीर्घकालिक संबंधों के बारे में बात की और भारत के समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र में किए गए प्रमुख निवेशों और साझेदारियों का जिक्र किया।

मंत्रालय ने बताया कि दोनों ने हाल ही में संपन्न हुए भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लाभों पर भी चर्चा की, जिसमें भारतीय और यूरोपीय बाजारों को खोलना और भविष्य में दोनों पक्षों के व्यवसायों के लिए संभावित लाभ शामिल हैं।

वित्त मंत्री ने जर्मनी के वाइस चांसलर और फेडरल वित्त मंत्री लार्स क्लिंगबील से मुलाकात की और इस साल जनवरी में भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फेडरल चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के बीच हुई बैठक पर चर्चा की, जिससे द्विपक्षीय संबंध, विशेष रूप से रक्षा, व्यापार और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में, मजबूत हुए।

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक पोस्ट के अनुसार, सीतारमण से मुलाकात के दौरान क्लिंगबील ने मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को भारत में व्यापार और निवेश के लिए एक बड़ा कदम बताया और विशेष रूप से द्विपक्षीय विकास सहयोग और भारत में मेट्रो रेल विस्तार पर जोर दिया।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment