रायसीना डायलॉग: एस. जयशंकर की ईरान के उप विदेश मंत्री से मुलाकात, मिडिल ईस्ट तनाव पर चर्चा

रायसीना डायलॉग: एस. जयशंकर की ईरान के उप विदेश मंत्री से मुलाकात, मिडिल ईस्ट तनाव पर चर्चा

रायसीना डायलॉग: एस. जयशंकर की ईरान के उप विदेश मंत्री से मुलाकात, मिडिल ईस्ट तनाव पर चर्चा

author-image
IANS
New Update
EAM Jaishankar, Iran's Deputy Foreign Minister hold talks on sidelines of Raisina Dialogue

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। ईरान और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग 2026 के मौके पर ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह से मुलाकात की।

Advertisment

दोनों मंत्रियों के बीच यह बातचीत पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच हो रही है। पश्चिम एशिया में यह तनाव 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों से शुरू हुआ था।

इन हमलों का मकसद तेहरान की मिसाइल क्षमताओं और सैन्य इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ उसके न्यूक्लियर पावर बनने के मकसद को कमजोर करना था।

ऑपरेशन की शुरुआत में ईरानी नेतृत्व के बड़े दिग्गज मारे गए, जिसमें सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई भी शामिल थे। इसके जवाब में ईरान ने पूरे इलाके में अमेरिकी संपत्तियों, क्षेत्रीय कैपिटल्स और सहयोगी सेनाओं को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल हमले किए।

भू-राजनीतिक और भू-आर्थिक पर आधारित भारत की फ्लैगशिप कॉन्फ्रेंस, रायसीना डायलॉग का 11वां संस्करण गुरुवार को नई दिल्ली में शुरू हुआ, जिसमें दुनियाभर के नेता, पॉलिसी मेकर्स और रणनीतिक विशेषज्ञ एक साथ आए।

ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) ने विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर तीन दिन की यह कॉन्फ्रेंस आयोजित की है। इसमें देश के प्रमुखों, मंत्रियों, एकेडेमिक्स, औद्योगिक नेताओं, थिंक टैंक और मीडिया के सदस्यों को ग्लोबल चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यूरोप के लिए फ्रांस के राजनीतिज्ञ बेंजामिन हद्दाद, जर्मनी के आर्थिक सहयोग और विकास के संघीय मंत्रालय में राज्य सचिव नील्स एनेन और तंजानिया के उपविदेश मंत्री न्गवारू जुमाने माघेम्बे से मुलाकात की।

रायसीना डायलॉग के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जीएलओबीईएसईसी थिंक-टैंक के फाउंडर और अध्यक्ष रॉबर्ट वास और यूरोपीय काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (ईसीएफआर) के को-फाउंडर और डायरेक्टर मार्क लियोनार्ड से भी मुलाकात की।

रायसीना डायलॉग का 11वां संस्करण 5-7 मार्च तक नई दिल्ली में हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 मार्च को रायसीना डायलॉग का उद्घाटन किया। फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब उद्घाटन सत्र में बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए और अपना संबोधन दिया।

--आईएएनएस

केके/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment