चक्रवात गेजानी से मेडागास्कर में मौतों का आंकड़ा 59 पहुंचा

चक्रवात गेजानी से मेडागास्कर में मौतों का आंकड़ा 59 पहुंचा

चक्रवात गेजानी से मेडागास्कर में मौतों का आंकड़ा 59 पहुंचा

author-image
IANS
New Update
Death toll from Cyclone Gezani rises to 59 in Madagascar

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

अंतानानारिवो, 16 फरवरी (आईएएनएस)। मडागास्कर में आए चक्रवात गेजानी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है, जबकि 804 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी सोमवार को राष्ट्रीय जोखिम और आपदा प्रबंधन कार्यालय ने जारी की।

Advertisment

मेडागास्कर की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, पूर्वी और मध्य मडागास्कर के पांच क्षेत्रों के 25 जिलों में 4.2 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। चक्रवात के कारण 49,000 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हुए, जबकि 25,000 से अधिक घर पूरी तरह तबाह हो गए।

प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है और प्रभावित आबादी को सहायता पहुंचाई जा रही है।

मलागासी सरकार ने 11 फरवरी को व्यापक तबाही के मद्देनजर ‘राष्ट्रीय आपदा की स्थिति’ घोषित कर दी थी। चक्रवात के कारण बुनियादी ढांचे, घरों और आजीविका को भारी नुकसान पहुंचा है। भीषण बाढ़ और आर्थिक क्षति ने हालात और गंभीर कर दिए हैं।

सरकारी आदेश में जनहानि और समुदायों के विस्थापन को आपदा घोषित करने का मुख्य कारण बताया गया है। साथ ही कहा गया कि चक्रवात गेज़ानी ने पहले आए चक्रवात फितिया और लगातार हो रही भारी बारिश के बाद स्थिति को और भी भयावह बना दिया है।

पिछले गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने घोषणा की कि उसने आपात राहत के लिए मडागास्कर को 30 लाख अमेरिकी डॉलर आवंटित किए हैं।

मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) के अनुसार, केंद्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया कोष से दी गई यह सहायता 90,000 से अधिक लोगों की मदद करेगी। अन्य दाताओं से प्राप्त अतिरिक्त धनराशि से भी राहत कार्यों को गति मिली है।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, 2.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और लगभग 7,000 लोग विस्थापित हुए हैं। 65,000 से अधिक घरों में पानी भर गया या वे क्षतिग्रस्त/नष्ट हो गए हैं, जबकि करीब 600 कक्षाएं आंशिक या पूरी तरह उपयोग के लायक नहीं रहीं।

ओसीएचए ने बताया कि सरकार ने अंतरराष्ट्रीय सहायता की अपील की है और खोज एवं बचाव, निकासी, आश्रय तथा खाद्य सहायता अभियानों का नेतृत्व कर रही है। संयुक्त राष्ट्र और साझेदार संस्थाओं के सहयोग से लगभग 800 मीट्रिक टन चावल का वितरण भी किया जा रहा है।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment