बांग्लादेश: पहले 'महिला विरोधी' टिप्पणियां अब अधिकारों की रक्षा का वादा, जमात चीफ क्या बदल रहे स्टैंड?

बांग्लादेश: पहले 'महिला विरोधी' टिप्पणियां अब अधिकारों की रक्षा का वादा, जमात चीफ क्या बदल रहे स्टैंड?

बांग्लादेश: पहले 'महिला विरोधी' टिप्पणियां अब अधिकारों की रक्षा का वादा, जमात चीफ क्या बदल रहे स्टैंड?

author-image
IANS
New Update
Bangladesh: Days after 'misogynistic' remarks, Jamaat chief promises 'safeguarding' women’s rights

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

ढाका, 5 फरवरी (आईएएनएस)। महिलाओं पर विवादित बयानों को लेकर घिरे सियासी पार्टी जमात-ए-इस्लामी प्रमुख शफीकुर रहमान ने नरम रुख अख्तियार कर लिया है। अब दावा किया है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा की रक्षा करना उनकी प्राथमिकताओं में से एक होगा।

Advertisment

स्थानीय मीडिया ने रहमान के इस नरम रवैए को रिपोर्ट किया है। रहमान ने शनिवार शाम सोशल मीडिया पर कथित तौर पर महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने अपने पोस्ट में पब्लिक लाइफ में महिलाओं की भागीदारी की आलोचना करते हुए कामकाजी महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की और इसे नैतिक पतन का कारण बताया था।

इन टिप्पणियों की राजनीतिक और सामाजिक हलकों ने काफी निंदा की थी।

अपनी पूर्व की पोस्ट से इतर, कुरीग्राम जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, रहमान ने महिला मतदाताओं को भरोसा दिलाने की कोशिश की और उनकी सुरक्षा के प्रति पार्टी के दृढ़ संकल्प की बात कही।

बांग्लादेश के प्रमुख अखबार, द डेली स्टार ने रहमान के हवाले से कहा, हम आपके घरों में, सड़कों पर, काम करने की जगहों पर, और हर जगह, हर तरह से आपकी 100 प्रतिशत सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने अपने लहजे में नरमी लाते हुए सुरक्षित समाज की कल्पना पेश करते हुए कहा, जिस देश में माताएं सुरक्षित नहीं हैं, वह कभी मेरा देश नहीं हो सकता। बल्कि, मेरा देश वह होगा जहां मेरी माताओं, बहनों और बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा। डरो मत, तुम लड़ते रहोगे, और दूसरों की आंखों में आंखें डालकर बात करोगे। यह बांग्लादेश लोगों का देश होगा।

रैली के दौरान, रहमान ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) पर भी परोक्ष रूप से निशाना साधा, आरोप लगाया कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट के कथित हैकिंग के बाद एक राजनीतिक पार्टी उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रही है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस हफ्ते की शुरुआत में, बीएनपी चेयरमैन तारिक रहमान ने महिलाओं पर की गई टिप्पणियों को लेकर जमात नेता पर तगड़ा वार किया और चेतावनी दी कि ऐसे विचार देश में महिलाओं की सुरक्षा और मौलिक अधिकारों के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।

बांग्लादेश के बंगाली दैनिक बोनिक बार्ता ने बीएनपी नेता के एक रैली में दिए बयान के हवाले से कहा, जो लोग देश की महिलाओं का अनादर करते हैं और उनके लिए अपशब्द का इस्तेमाल करते हैं, वे देशभक्त या लोगों के हितैषी नहीं हो सकते। एक राजनीतिक पार्टी चुनाव से पहले माताओं और बहनों को उनके घरों में कैद करना चाहती है। वे उनके रोजगार के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां करते हैं। जो लोग अपनी महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकते, उनसे देश के लोग सुरक्षित नहीं हैं।

इस विवाद को जमात की महिला विंग की महासचिव नूरुन्निसा सिद्दिका के पहले के बयानों से और हवा मिली है, जिन्होंने कहा था कि महिलाएं पार्टी के सर्वोच्च नेतृत्व पद पर नहीं रह सकतीं। उन्होंने कहा था कि पार्टी इस्लामिक सिद्धांतों का पालन करती है और यह महिलाओं को अमीर के रूप में काम करने की अनुमति नहीं देता है।

महिलाओं के नेतृत्व पर सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, पवित्र कुरान में अल्लाह ने कहा है कि पुरुष महिलाओं के संरक्षक हैं। हमने ईमान स्वीकार करते समय इसे मान लिया था। इसलिए महिलाओं का शीर्ष नेतृत्व में होना महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह महत्वपूर्ण है कि महिलाओं के अधिकारों को लागू किया जा रहा है या नहीं।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment