10 साल से भी कम समय में चांद पर स्व-विकसित शहर बनाने का लक्ष्य: एलन मस्क

10 साल से भी कम समय में चांद पर स्व-विकसित शहर बनाने का लक्ष्य: एलन मस्क

10 साल से भी कम समय में चांद पर स्व-विकसित शहर बनाने का लक्ष्य: एलन मस्क

author-image
IANS
New Update
Aiming to build self-growing city on Moon in less than 10 years: Musk

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने सोमवार को कहा कि उनका लक्ष्य 10 साल से भी कम समय में चंद्रमा पर एक स्व-विकसित शहर का निर्माण करना है। इसके बाद करीब 20 साल में मंगल ग्रह पर इंसानों की मौजूदगी का प्लान है।

Advertisment

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क के मुताबिक, स्पेसएक्स ने पहले ही चंद्रमा पर स्व-विकसित शहर बनाने पर ध्यान केंद्रित कर लिया है, क्योंकि यह काम 10 साल से कम समय में संभव है, जबकि मंगल ग्रह पर शहर बसाने में 20 साल या उससे ज्यादा समय लगेगा।

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए मस्क ने कहा कि स्पेसएक्स का मिशन आज भी वही है-चेतना और जीवन को, जैसा हम जानते हैं, सितारों तक फैलाना।

मस्क ने पोस्ट में कहा कि मंगल ग्रह की यात्रा केवल तभी संभव है जब ग्रह हर 26 महीने में एक सीध में आ जाएं, और वहां पहुंचने में करीब 6 महीने लगते हैं। जबकि, हम चंद्रमा के लिए हर 10 दिन में प्रक्षेपण कर सकते हैं और वहां पहुंचने में सिर्फ 2 दिन लगते हैं। इसका मतलब है कि हम मंगल ग्रह पर शहर बनाने की तुलना में चंद्रमा पर शहर बनाने की प्रक्रिया को कहीं अधिक तेजी से पूरा कर सकते हैं।

मस्क ने यह भी कहा कि स्पेसएक्स 5 से 7 साल में मंगल ग्रह पर शहर बनाने का प्रयास शुरू करेगा, लेकिन फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता सभ्यता के भविष्य को सुरक्षित करना है, और इसमें चंद्रमा ज्यादा जल्दी मदद कर सकता है।

पिछले साल सितंबर में मस्क ने कहा था कि पहला बिना इंसान वाला (अनक्रूड) स्टारशिप मिशन अगले दो साल में मंगल ग्रह की ओर भेजा जाएगा, जब पृथ्वी और मंगल के बीच यात्रा का सही समय आएगा।

स्टारशिप दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट है, जिसका इस्तेमाल पहले चंद्रमा और बाद में मंगल ग्रह तक इंसानों को भेजने के लिए किया जाएगा।

मस्क ने कहा कि पहले स्टारशिप बिना इंसानों के मंगल ग्रह पर भेजे जाएंगे, ताकि वहां सुरक्षित लैंडिंग की जांच हो सके। अगर ये मिशन सफल रहा तो चार साल में इंसानों को मंगल पर भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके बाद मिशनों की संख्या तेजी से बढ़ेगी, जिसका लक्ष्य करीब 20 साल में मंगल पर एक आत्मनिर्भर शहर का निर्माण करना है।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment