अदाणी यूनिवर्सिटी ने एयरोस्पेस इलेक्ट्रॉनिक्स पर आईईटीई पश्चिम क्षेत्र सेमिनार और आईएसएफ कांग्रेस 2026 की मेजबानी की

अदाणी यूनिवर्सिटी ने एयरोस्पेस इलेक्ट्रॉनिक्स पर आईईटीई पश्चिम क्षेत्र सेमिनार और आईएसएफ कांग्रेस 2026 की मेजबानी की

अदाणी यूनिवर्सिटी ने एयरोस्पेस इलेक्ट्रॉनिक्स पर आईईटीई पश्चिम क्षेत्र सेमिनार और आईएसएफ कांग्रेस 2026 की मेजबानी की

author-image
IANS
New Update
Adani University hosts IETE West Zone Seminar, ISF Congress 2026 on aerospace electronics

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

अहमदाबाद, 7 फरवरी (आईएएनएस)। अदाणी यूनिवर्सिटी एयरोस्पेस इलेक्ट्रॉनिक्स में ‘ट्रेंड्स और इनोवेशन’ विषय पर आयोजित आईईटीई वेस्ट जोन सेमिनार और आईईटीई स्टूडेंट्स फोरम (आईएसएफ) कांग्रेस 2026 के लिए एक प्रमुख शैक्षणिक केंद्र के रूप में उभरा है। यह जानकारी यूनिवर्सिटी की ओर से शनिवार को दी गई।

Advertisment

यूनिवर्सिटी ने बताया कि दिल्ली मुख्यालय वाले इंस्टीट्यूशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स (आईईटीई) द्वारा आयोजित यह बहु-स्थलीय कार्यक्रम अहमदाबाद और गांधीनगर में अंतरिक्ष, रक्षा, बैंकिंग और शिक्षा जगत के लीडर्स को एक साथ लेकर आया।

उद्घाटन सत्रों की मेजबानी कर अदाणी यूनिवर्सिटी ने प्रौद्योगिकी-केंद्रित शिक्षा और अनुसंधान के एक केंद्र के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत किया, साथ ही एयरोस्पेस और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षमताओं को सुदृढ़ करने के राष्ट्रीय प्रयासों में योगदान दिया।

मुख्य भाषण अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आशीष राजवंशी ने दिया, जिसमें उन्होंने राष्ट्र निर्माण में इलेक्ट्रॉनिक्स और एवियोनिक्स की बढ़ती भूमिका, आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना तथा विकसित भारत 2047 की दिशा में रोडमैप पर अपने विचार साझा किए।

अदाणी यूनिवर्सिटी के प्रोवोस्ट प्रोफेसर (डॉ.) धवल पुजारा ने नवाचार-प्रेरित शिक्षा, अनुसंधान में उत्कृष्टता तथा उभरते प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में सहयोग पर यूनिवर्सिटी के फोकस के बारे में बताया।

उद्घाटन संबोधन आईईटीई के अहमदाबाद केंद्र की अध्यक्ष प्रीति अग्रवाल ने दिया।

आईईटीई के अध्यक्ष सुनील ने इस दौरान कहा कि सेमिनार में एयरोस्पेस क्षेत्र में उभरती प्रौद्योगिकियों, अनुसंधान प्रगति और नवाचार प्रवृत्तियों पर तकनीकी सत्रों और विशेषज्ञों के नेतृत्व में चर्चाओं की एक श्रृंखला शामिल थी।

सत्र अहमदाबाद और गांधीनगर—दोनों स्थानों पर आयोजित किए गए। उद्घाटन समारोह आज अहमदाबाद के शांतिग्राम स्थित अदाणी यूनिवर्सिटी परिसर में हुआ, जिसकी शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

उद्योग जगत के पेशेवरों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और छात्रों ने सक्रिय भागीदारी की, जिससे यह कार्यक्रम ज्ञान के आदान-प्रदान का एक गतिशील मंच बन गया।

इस आयोजन में इसरो के स्पेस एप्लिकेशंस सेंटर के निदेशक निलेश देसाई ने मुख्य अतिथि के रूप में और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आशीष पांडेय ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment