अदाणी एनर्जी डिस्कॉम्स को एक करोड़ स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी मीटर डिलीवर करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी

अदाणी एनर्जी डिस्कॉम्स को एक करोड़ स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी मीटर डिलीवर करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी

अदाणी एनर्जी डिस्कॉम्स को एक करोड़ स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी मीटर डिलीवर करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी

author-image
IANS
New Update
Ahmedabad: Workers clean the glass facade of Adani House

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

अहमदाबाद, 5 फरवरी (आईएएनएस)। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने गुरुवार को ऐलान किया है कि वह भारत , शायद दुनिया में पहली कंपनी बन गई है, जिसने डिस्कॉम्स (विद्युत वितरण कंपनी) को एक करोड़ स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी मीटर डिलीवर किए हैं और अगले एक करोड़ स्मार्ट मीटर वित्त वर्ष 27 में डिलवीर किए जाएंगे।

Advertisment

भारत की अग्रणी एएमआईएसपी (एडवांस्ड मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस प्रोवाइडर) के रूप में, एईएसएल को पांच राज्यों में 2.5 करोड़ स्मार्ट मीटर स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

कंपनी ने कहा कि वह देश में प्रतिदिन 25,000 मीटर स्थापित कर रही है, जो कि इंडस्ट्री में सबसे बड़ा आंकड़ा है।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कंदर्प पटेल ने कहा, 1 करोड़ स्मार्ट मीटरों को स्थापित करना हमारी उत्कृष्ट निष्पादन क्षमता और वितरण कंपनियों और उपभोक्ताओं के साथ गहन जुड़ाव का प्रमाण है।

उन्होंने कहा, “ये स्मार्ट मीटर महज उपकरण नहीं हैं, बल्कि ये उपभोक्ताओं को वास्तविक समय में उपयोग संबंधी डेटा उपलब्ध कराने, ग्रिड की विश्वसनीयता बढ़ाने, नुकसान कम करने और कुशल ऊर्जा प्रबंधन को सक्षम बनाने के लिए उत्प्रेरक का काम करते हैं। हम भारत के डिजिटल ऊर्जा परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

यह उपलब्धि कंपनी के 31 मार्च, 2026 तक 1 करोड़ का आंकड़ा छूने के लक्ष्य से काफी पहले हासिल की गई है और यह खुदरा बिजली वितरण में डिजिटल परिवर्तन लाने के लिए एईएसएल की प्रतिबद्धता को दिखाता है, जो खपत और ग्रिड आधुनिकीकरण के लिए अमूल्य डेटा प्रदान करती है, जिससे भारत सरकार की संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत भारत के राष्ट्रव्यापी स्मार्ट मीटरिंग कार्यान्वयन में सहायता मिलती है।

एईएसएल का स्मार्ट मीटर नेटवर्क उपभोक्ताओं को वास्तविक समय में जानकारी प्रदान करता है, बिलिंग में पारदर्शिता बढ़ाता है और बिजली कंपनियों के संचालन को सुदृढ़ करता है।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने स्थानीय डेटा होस्टिंग के लिए इसने अदाणी एस्यासॉफ्ट स्मार्ट सॉल्यूशंस के स्मार्ट मीटरिंग और आईओटी डिवीजन, अदाणीकॉनेक्स जैसी सहयोगी कंपनियों के साथ साझेदारी की है, साथ ही समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने और अनुबंध अवधि के दौरान प्लेटफॉर्म की प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए उच्च स्तरीय मीटर ब्रांडों के साथ भी समझौता किया है।

कंपनी ने 2024 में स्मार्ट मीटरिंग की शुरुआत की और लगभग 24 महीनों में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली, जिससे यह देश में सबसे तेज इंस्टॉलेशन गति वाली कंपनी बन गई है।

संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत, भारत का लक्ष्य बिजली वितरण प्रणाली को आधुनिक बनाने के लिए 25 करोड़ पारंपरिक मीटरों को उन्नत स्मार्ट मीटरों से बदलना है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment