सोने की कीमत एक हफ्ते में 3 हजार रुपए से अधिक बढ़ी; चांदी करीब 21 हजार रुपए सस्ती हुई

सोने की कीमत एक हफ्ते में 3 हजार रुपए से अधिक बढ़ी; चांदी करीब 21 हजार रुपए सस्ती हुई

सोने की कीमत एक हफ्ते में 3 हजार रुपए से अधिक बढ़ी; चांदी करीब 21 हजार रुपए सस्ती हुई

author-image
IANS
New Update
Dhanteras Shopping in Mumbai

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते मिलाजुला कारोबार हुआ है, जिससे सोने का दाम 3 हजार रुपए से अधिक बढ़ गया है। वहीं, चांदी करीब 21,000 रुपए सस्ती हो गई है।

Advertisment

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 3,381 रुपए बढ़कर 1,52,078 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि एक फरवरी को 1,48,697 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी।

समीक्षा अवधि के दौरान 22 कैरेट सोने का दाम 1,36,206 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,39,303 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,11,523 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,14,059 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

चांदी की कीमत एक हफ्ते में 20,822 रुपए कम होकर 2,44,929 रुपए प्रति किलो हो गई है, जिसका दाम फरवरी को 2,65,751 रुपए प्रति किलो था। इस हफ्ते के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

हाजिर बाजार में 24 कैरेट के सोने ने 4 फरवरी को 1,58,158 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम भाव छुआ। वहीं, न्यूनतम भाव 2 फरवरी को 1,42,270 रुपए प्रति 10 ग्राम का रहा।

सोने ने 4 फरवरी को 2,82,462 रुपए प्रति किलो का उच्चतम भाव छुआ। वहीं, न्यूनतम भाव 2 फरवरी को 2,36,496 रुपए प्रति किलो का देखा गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में भी काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। कॉमेक्स पर सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे 4,979.80 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। चांदी 76.89 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

जानकारों के मुताबिक, सोने की कीमतें आने वाले समय में अमेरिका में जारी होने वाले नॉन-फार्म पेरोल और बेरोजगारी के डेटा पर निर्भर करेंगी। छोटी अवधि में सोना एक सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment