जिनेवा में अमेरिका की मध्यस्थता में रूस और यूक्रेन के बीच अगले राउंड की बैठक

जिनेवा में अमेरिका की मध्यस्थता में रूस और यूक्रेन के बीच अगले राउंड की बैठक

जिनेवा में अमेरिका की मध्यस्थता में रूस और यूक्रेन के बीच अगले राउंड की बैठक

author-image
IANS
New Update
Washington, D.C.: Trump Speaks At White House

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

इस्तांबुल, 13 फरवरी (आईएएनएस)। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रोकने के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे हैं। अमेरिका की मध्यस्थता में दोनों देशों के बीच दो राउंड की बैठक पूरी हो गई है। रूस, यूक्रेन और अमेरिका के बीच तीसरे राउंड की बैठक जिनेवा में होगी। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने अगली बैठक को लेकर जानकारी दी है।

Advertisment

तुर्किए की न्यूज एजेंसी अनादोलू एजेंसी (एए) ने जानकारी दी है कि इस बैठक का आयोजन 17-18 फरवरी को स्विट्जरलैंड के जिनेवा शहर में किया जाएगा। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान मीडिया से कहा, “इस बात पर सहमति बनी है कि यह अगले हफ्ते जरूर होगी। हम आपको जगह और सही तारीखें बताएंगे। लेकिन यह अगले हफ्ते ही होगी।”

रूस और यूक्रेन ने जनवरी में और इस महीने की शुरुआत में, संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में अमेरिका की मध्यस्थता में शांति वार्ता के दो राउंड की बैठक पूरी की। दूसरे राउंड की बैठक में दोनों पक्ष पहली बार युद्धबंदियों की अदला-बदली पर सहमत हुए।

फरवरी की शुरुआत में अमेरिका की मध्यस्थता में रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत में दोनों देशों ने बड़े पैमाने पर कैदियों की अदला-बदली पर सहमति जताई, लेकिन क्षेत्रीय व्यवस्था और युद्धविराम जैसे मुख्य मुद्दों पर कोई ठोस सफलता नहीं मिल पाई।

यूक्रेन के अनुसार, बातचीत पहले तीन देशों के बीच हुई और उसके बाद समूह स्तर पर चर्चा की गई। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमेरोव ने कहा कि यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल ने सम्मानजनक और स्थायी शांति की मांग की, लेकिन उन्होंने किसी खास नतीजे का खुलासा नहीं किया।

बातचीत खत्म होने के बाद रूस और यूक्रेन की ओर से कोई संयुक्त राजनीतिक या सुरक्षा बयान जारी नहीं किया गया। इससे साफ है कि दोनों देशों के बीच जमीन के विवाद, युद्धविराम और सुरक्षा की गारंटी जैसे मुद्दों पर मतभेद अब भी बने हुए हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने बताया था कि अमेरिका, रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधि कैदियों की अदला-बदली पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने बातचीत को ठोस और सकारात्मक बताया, लेकिन यह भी कहा कि पूरे विवाद का समाधान निकालने के लिए अभी और प्रयास करने होंगे।

बातचीत के बाद रूस और यूक्रेन ने लगभग पांच महीने बाद पहली बार बड़े पैमाने पर कैदियों की अदला-बदली की। दोनों देशों ने 157-157 लोगों को रिहा किया। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रिहा किए गए लोगों में सैन्यकर्मी और नागरिक दोनों शामिल थे।

--आईएएनएस

केके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment