इक्विटी इनफ्लो फरवरी में बढ़कर 25,977.91 करोड़ रुपए हुआ, एयूएम 82 लाख करोड़ रुपए के पार

इक्विटी इनफ्लो फरवरी में बढ़कर 25,977.91 करोड़ रुपए हुआ, एयूएम 82 लाख करोड़ रुपए के पार

इक्विटी इनफ्लो फरवरी में बढ़कर 25,977.91 करोड़ रुपए हुआ, एयूएम 82 लाख करोड़ रुपए के पार

author-image
IANS
New Update
इक्विटी इनफ्लो फरवरी में बढ़कर 25,977.91 करोड़ रुपए हुआ, एयूएम 82 लाख करोड़ रुपए के पार

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में नेट इक्विटी इनफ्लो फरवरी में बढ़कर 25,977.91 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि जनवरी में 24,028.59 करोड़ रुपए था। यह जानकारी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के डेटा में मंगलवार को दी गई।

Advertisment

एम्फी के मुताबिक, फरवरी के अंत तक म्यूचुअल फंड्स का इक्विटी एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) बढ़कर 35,39,475.91 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि जनवरी में 34,86,777.63 करोड़ रुपए था।

फरवरी में मल्टीकैप फंड में 1,933.53 रुपए का नेट इक्विटी इनफ्लो दर्ज किया गया है। लार्ज कैप फंड में 2,111.68 करोड़ रुपए का नेट इक्विटी इनफ्लो आया है।

वहीं, यह आंकड़ा लार्ज एंड मिड कैप फंड के लिए 3,137.73 करोड़ रुपए, मिड कैप फंड के लिए 4,002.99 करोड़ रुपए, स्मॉलकैप फंड के लिए 3,881.06 करोड़ रुपए और सेक्टोरल/थीमैटिक फंड के लिए 2,987.29 करोड़ रुपए रहा है।

फरवरी में सबसे अधिक इक्विटी इनफ्लो फ्लेक्सी कैप फंड में दर्ज किया गया है, जो कि 6,924.65 करोड़ रुपए रहा है।

फरवरी हाइब्रिड स्कीम में कुल 11,983.37 करोड़ रुपए का नेट इनफ्लो आया है, जो कि जनवरी में 17,356.02 करोड़ रुपए था।

डेट स्कीम को मिला कुल इनफ्लो फरवरी में 94,530 करोड़ रुपए रहा है, जो कि जनवरी के कुल इनफ्लो 1,56,458.63 करोड़ रुपए से कम है।फरवरी में नेट इनफ्लो गोल्ड ईटीएफ में 5,254.95 करोड़ रुपए, इंडेक्स फंड्स में 3,233.44 करोड़ रुपए और अन्य ईटीएफ में 4,487.15 करोड़ रुपए रहा।

डेट को मिलाकर कुल एयूएम फरवरी के अंत में 82,02,956.35 करोड़ रुपए रहा है। पूरी फरवरी में औसत एयूएम 83,42,616.57 करोड़ रुपए रहा है। जनवरी के अंत में एयूएम 81,01,305.58 करोड़ रुपए था और पूरी जनवरी में औसत एयूएम 82,01,174.62 करोड़ रुपए रहा था।

फरवरी में 21 नए फंड्स लॉन्च हुए हैं। इसमें 8 इक्विटी, 1-1 डेट और हाइब्रिड स्कीम, 4 इंडेक्स फंड्स और 7 ईटीएफ स्कीम शामिल हैं। वहीं, जनवरी में 12 नए फंड्स लॉन्च हुए थे।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment