दो चीनी वैज्ञानिक संयुक्त राष्ट्र के एआई पर स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल के सदस्य चुने गए

दो चीनी वैज्ञानिक संयुक्त राष्ट्र के एआई पर स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल के सदस्य चुने गए

दो चीनी वैज्ञानिक संयुक्त राष्ट्र के एआई पर स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल के सदस्य चुने गए

author-image
IANS
New Update
दो चीनी वैज्ञानिक संयुक्त राष्ट्र के एआई पर स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल के सदस्य चुने गए

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

बीजिंग, 13 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने एक बयान जारी कर कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने नवगठित कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल में 40 सदस्यों को नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा।

Advertisment

शांगहाई यातायात विश्वविद्यालय, शांगहाई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्च इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष सोंग हाईथाओ और चीनी इंजीनियरिंग अकादमी के शिक्षाविद, क्लाउड कंप्यूटिंग प्रौद्योगिकी के विशेषज्ञ वांग च्येन को चीनी वैज्ञानिक के रूप में चुना गया।

बयान में कहा गया है कि विशेषज्ञ पैनल के सदस्यों का चयन विश्व भर के 2,600 से अधिक उम्मीदवारों में से किया गया था और इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू), संयुक्त राष्ट्र डिजिटल और उभरती प्रौद्योगिकी कार्यालय और यूनेस्को द्वारा उनकी स्वतंत्र समीक्षा की गई थी। पैनल के सदस्यों की पृष्ठभूमि बहुविषयक है और वे भौगोलिक विविधता और लैंगिक संतुलन पर जोर देते हैं।

गुटेरेस ने कहा, हमारे पास अब एआई विशेषज्ञों की एक बहुविषयक, विश्व स्तर पर अग्रणी टीम है, जो भौगोलिक रूप से विविध और लैंगिक रूप से संतुलित है। वे एआई के अवसरों, जोखिमों और प्रभावों का स्वतंत्र और निष्पक्ष मूल्यांकन प्रदान करेंगे और नए वैश्विक एआई शासन संवाद का समर्थन करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment