चीनी प्रतिनिधि ने चुनिंदा आतंकवाद और दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध करने की अपील की

चीनी प्रतिनिधि ने चुनिंदा आतंकवाद और दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध करने की अपील की

चीनी प्रतिनिधि ने चुनिंदा आतंकवाद और दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध करने की अपील की

author-image
IANS
New Update
चीनी प्रतिनिधि ने चुनिंदा आतंकवाद और दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध करने की अपील की

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

बीजिंग, 5 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि फू थ्सोंग ने 4 मार्च को संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आतंकवाद विरोधी रणनीति के कार्यान्वयन पर आयोजित एक ब्रीफिंग में कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आतंकवाद के मुद्दे पर किसी भी प्रकार के चुनिंदा दृष्टिकोण और दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध करना चाहिए।

Advertisment

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद के मूल कारणों को समाप्त करने के लिए संघर्ष और ग़रीबी को कम करने तथा विभिन्न सभ्यताओं की विविधता और आपसी सम्मान को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।

फू थ्सोंग ने कहा कि लगभग 20 वर्ष पहले अपनाई गई संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आतंकवाद विरोधी रणनीति ने आतंकवाद को रोकने और उससे मुकाबला करने, सदस्य देशों की आतंकवाद विरोधी क्षमताओं को मजबूत करने तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण और सकारात्मक भूमिका निभाई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चीन संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवाद विरोधी प्रयासों में केंद्रीय समन्वय भूमिका निभाते रहने का समर्थन करता है।

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में आतंकवाद कई जटिल कारकों से जुड़ता जा रहा है, जिनमें सशस्त्र संघर्ष, अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध, सामाजिक असमानता तथा उभरती प्रौद्योगिकियों का दुरुपयोग शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आतंकवाद विरोधी रणनीति की नौवीं समीक्षा को एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में लेना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि अफ़्रीकी देशों और अफ़्रीकी संघ जैसे क्षेत्रीय संगठनों के साथ सहयोग को गहरा करना आवश्यक है, ताकि अफ़्रीका को अपनी आतंकवाद विरोधी क्षमता को मज़बूत करने में प्रभावी सहायता मिल सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment