चीन ने 'प्रोत्साहित आयात सेवा विषयसूची' का संशोधित संस्करण जारी किया

चीन ने 'प्रोत्साहित आयात सेवा विषयसूची' का संशोधित संस्करण जारी किया

चीन ने 'प्रोत्साहित आयात सेवा विषयसूची' का संशोधित संस्करण जारी किया

author-image
IANS
New Update
चीन ने 'प्रोत्साहित आयात सेवा विषयसूची' का संशोधित संस्करण जारी किया

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

बीजिंग, 26 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय समेत सात विभागों ने 25 फरवरी को प्रोत्साहित आयात सेवा विषयसूची का संशोधित संस्करण जारी किया। इसमें अन्य पेशेवर सेवा और चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवा जोड़ी गई।

Advertisment

बताया जाता है कि अन्य पेशेवर सेवा में ग्रीन बिल्डिंग (इंजीनियरिंग) और अन्य कम-कार्बन संबंधित डिज़ाइन, मूल्यांकन या प्रमाणन सेवा और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन सेवा शामिल हैं। चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवा में गंभीर रोग से जुड़ी चिकित्सा सेवा और देखभाल, पुनर्वास व स्वास्थ्य संवर्धन सेवा शामिल हैं।

इसके साथ, प्रोत्साहित आयात सेवा के कुछ विषयों में समायोजन किया गया और आयात बढ़ाने की ज़रूरत न होने वाली सेवाएं हटाई गईं। मुख्य रूप से डिजिटल प्रौद्योगिकी की विकास सेवा, तकनीकी परीक्षण व विश्लेषण सेवा और संसाधन उपयोग सेवा आदि में सुधार किया गया।

बताया जाता है कि “प्रोत्साहित आयात सेवा विषयसूची” वर्ष 2016 में जारी की गई थी। उसके बाद वर्ष 2019 में इसमें समायोजन किया गया। वर्ष 2024 में वाणिज्य मंत्रालय ने फिर एक बार इसमें सुधार किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment