चीन के उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक विकास की मजबूत प्रेरक शक्ति बन रही एआई

चीन के उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक विकास की मजबूत प्रेरक शक्ति बन रही एआई

चीन के उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक विकास की मजबूत प्रेरक शक्ति बन रही एआई

author-image
IANS
New Update
चीन के उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक विकास की मजबूत प्रेरक शक्ति बन रही एआई

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

बीजिंग, 5 मार्च (आईएएनएस)। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) चीन के उच्च-गुणवत्ता वाले आर्थिक विकास के लिए एक मजबूत प्रेरक शक्ति के रूप में उभर रही है। वर्ष 2025 तक चीन के प्रमुख कृत्रिम बुद्धिमत्ता उद्योग का कुल आकार 12 खरब युआन से अधिक हो चुका है और इस क्षेत्र में 6,200 से अधिक उद्यम सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। यह जानकारी चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ली लेछंग ने 5 मार्च को 14वीं राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के चौथे सत्र के दौरान आयोजित “मंत्रियों का गलियारा” नामक साक्षात्कार कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में दी।

Advertisment

ली लेछंग ने बताया कि चीन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास ने कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। उन्होंने इस संदर्भ में तीन प्रमुख पहलुओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। पहला, चीन के बड़े पैमाने के एआई मॉडल वैश्विक स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। दूसरा, एआई तकनीक विभिन्न उद्योगों में उत्पादन क्षमता को सशक्त बना रही है। तीसरा, स्मार्ट उपकरण और बुद्धिमान डिवाइस आम लोगों के दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनते जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि चीनी कंपनियों ने अब तक 300 से अधिक ह्यूमनॉइड रोबोट मॉडल विकसित और लॉन्च किए हैं, जो वैश्विक स्तर पर उपलब्ध कुल मॉडलों के आधे से भी अधिक हैं।

ली लेछंग ने आगे कहा कि वर्ष 2026 में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और विनिर्माण क्षेत्र के बीच दोतरफा सहयोग को और अधिक मजबूत करने के लिए व्यापक प्रयास किए जाएंगे। विशेष रूप से “एआई + विनिर्माण” मॉडल को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment