चीन निर्मित अफ्रीका की पहली रेगिस्तानी भारी माल ढुलाई वाली रेलवे लाइन यातायात के लिए खुली

चीन निर्मित अफ्रीका की पहली रेगिस्तानी भारी माल ढुलाई वाली रेलवे लाइन यातायात के लिए खुली

चीन निर्मित अफ्रीका की पहली रेगिस्तानी भारी माल ढुलाई वाली रेलवे लाइन यातायात के लिए खुली

author-image
IANS
New Update
चीन निर्मित अफ्रीका की पहली रेगिस्तानी भारी माल ढुलाई वाली रेलवे लाइन यातायात के लिए खुली

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

बीजिंग, 3 फरवरी (आईएएनएस)। अफ्रीका की पहली रेगिस्तानी भारी माल ढुलाई वाली रेलवे लाइन पश्चिमी अल्जीरियाई रेलवे खनन लाइन 1 फरवरी को आधिकारिक तौर पर यातायात के लिए खुल गई। अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्देलमजीद तेब्बौने ने बेचर प्रांत में आयोजित एक उद्घाटन समारोह में परियोजना के आधिकारिक संचालन की घोषणा की।

Advertisment

यह रेलवे खनन लाइन 950 किलोमीटर लंबी है, जिसमें से 575 किलोमीटर का निर्माण चाइना रेलवे कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (सीआरसीसी) और स्थानीय सरकारी उद्यमों ने किया है। यह अल्जीरिया में चीनी कंपनियों द्वारा निर्मित सबसे बड़ी अवसंरचना परियोजना है। इस परियोजना के खुलने से अल्जीरिया के राष्ट्रीय रेलवे नेटवर्क में और सुधार होगा, जिससे दक्षिण-पश्चिमी अल्जीरिया में कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

उद्घाटन समारोह में, तेब्बौने ने कहा कि चीनी कंपनियों की भागीदारी से परियोजना निर्माण की गति ने एक रिकॉर्ड बनाया है। कठिन प्राकृतिक परिस्थितियों पर काबू पाने और परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए हमारे चीनी मित्रों का धन्यवाद।

खबरों के मुताबिक, सहारा रेगिस्तान में, जहां तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच जाता है, 8,000 से अधिक चीनी और अल्जीरियाई निर्माणकर्ताओं ने 575 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन को मात्र 24 महीनों में पूरा कर लिया। इस परियोजना ने तकनीकी नवाचार, निर्माण संगठन और औद्योगिक विकास में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, और कई सूचकांकों ने स्थानीय रेलवे निर्माण के नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह परियोजना अल्जीरिया के लिए एक महत्वपूर्ण अवसंरचना परियोजना है और इसे देश के आर्थिक विकास को बढ़ाने वाला परिवहन मार्ग माना जाता है। खुलने के बाद, यह प्रतिवर्ष 5 करोड़ टन लौह अयस्क का परिवहन करने में सक्षम होगी, साथ ही यात्रियों की ज़रूरतों को पूरा करते हुए मार्ग के किनारे रहने वाले निवासियों को सुविधा प्रदान करेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment