चीन ने आधुनिक राजधानी क्षेत्र की समन्वित विशेष योजना के ब्लूप्रिंट की पुष्टि की

चीन ने आधुनिक राजधानी क्षेत्र की समन्वित विशेष योजना के ब्लूप्रिंट की पुष्टि की

चीन ने आधुनिक राजधानी क्षेत्र की समन्वित विशेष योजना के ब्लूप्रिंट की पुष्टि की

author-image
IANS
New Update
चीन ने आधुनिक राजधानी क्षेत्र की समन्वित विशेष योजना के ब्लूप्रिंट की पुष्टि की

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

बीजिंग, 3 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी और राज्य परिषद ने हाल ही में आधुनिक राजधानी क्षेत्र की समन्वित विशेष योजना के ब्लूप्रिंट (वर्ष 2023-2035) की पुष्टि की।

Advertisment

यह ब्लूप्रिंट इंगित करता है कि राजधानी क्षेत्र एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है जो पूंजी के कार्य को पूरा करता है, विश्व स्तरीय शहरी क्लस्टर निर्माण का मुख्य इंजन है, प्रमुख क्षेत्र है जो चीनी सभ्यता को संभालता है और विकसित करता है, क्षेत्रीय समन्वित शासन का मार्गदर्शक क्षेत्र है और सुंदर चीन निर्माण का पायलट क्षेत्र है। राजधानी द्वारा केंद्रित विश्व स्तरीय शहरी क्लस्टर और चीनी आधुनिकीकरण के मॉडल क्षेत्र का निर्माण पूरा करना चाहिए।

इसमें कहा गया कि पेइचिंग, थ्येनचिन और हपेइ प्रांत की शहरी व्यवस्था का समायोजन किया जाना चाहिए। पेइचिंग के केंद्रीय स्थान की भूमिका को पर्याप्त रूप से निभाकर, केंद्र सरकार के मामलों के लिए एक बेहतर वातावरण बनाना चाहिए। उच्च गुणवत्ता से हपेइ शोंगआन नये क्षेत्र का निर्माण करना और पेइचिंग के उप केंद्र को राजधानी के विकास का नया बनाना चाहिए। थ्येनचिन शहर को उत्तर चीन में अंतर्राष्ट्रीय जहाज़रानी परिवहन केंद्र का निर्माण करना चाहिए। इस दौरान महत्वपूर्ण क्षेत्रों के ताल मेल विकास को मजबूत कर नयी किस्म वाली उत्पादक शक्ति का विकास करना और प्रगतिशील विनिर्माण क्लस्टर का विकास करना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment