/newsnation/media/media_files/thumbnails/202602053662759-142949.jpg)
(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)
मुबंई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के नतीजे गुरुवार को जारी किए। अक्टूबर-दिसंबर अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 55 प्रतिशत कम होकर 6,630.5 करोड़ रुपए रह गया है, जो कि एक साल पहले समान अवधि में 14,781.2 करोड़ रुपए था।
कंपनी के मुनाफे में गिरावट वजह पिछले साल हाई बेस होना है। वित्त वर्ष 24 की दिसंबर तिमाही में एयरटेल को 7,545.6 करोड़ रुपए का असाधारण लाभ हुआ था। इसके अलावा, कंपनी के मुनाफे में कमी आने की एक वजह नए लेबर कोड के कारण 256.8 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च भी है।
तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 2.3 प्रतिशत की कमी आई है। वित्त वर्ष 26 की सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 6,791.7 करोड़ रुपए था।
वित्त वर्ष 26 की दिसंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय 54,683 .9 करोड़ रुपए रही है। इसमें पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की आय 45,599 करोड़ रुपए के मुकाबले 19.92 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 23,198.8 करोड़ रुपए रहा है, जो कि वित्त वर्ष 25 की दिसंबर तिमाही में 20,532.7 करोड़ रुपए था। यह सालाना आधार पर खर्च में 12.98 प्रतिशत की वृद्धि को दिखाता है।
भारती एयरटेल ने बताया कि दिसंबर तिमाही में कंपनी की औसत आय प्रति उपयोगकर्ता 259 रुपए पर पहुंच गई है, जो कि सितंबर में 256 रुपए और दिसंबर 2024 में 245 रुपए पर थी।
वित्त वर्ष 26 की दिसंबर तिमाही में कंपनी के नेटवर्क पर 26,056 मिलियन जीबी डेटा का उपयोग हुआ है। इसमें सितंबर तिमाही के 24,446 मिलियन जीबी डेटा के मुकाबले 6.6 प्रतिशत और पिछले साल की दिसंबर तिमाही के 20,174 मिलियन जीबी डेटा के मुकाबले 29.2 प्रतिशत की बढ़त हुई है।
दिसंबर तिमाही में प्रति उपयोगकर्ता डेटा की खपत 29.8 जीबी प्रति महीने रही है। यह सितंबर तिमाही के 28.3 जीबी प्रति महीने के मुकाबले 5 प्रतिशत और पिछले साल की दिसंबर तिमाही के 24.5 जीबी मुकाबले 21.5 प्रतिशत अधिक है।
एयरटेल के कर्मचारियों की संख्या में तिमाही और सालाना दोनों आधार पर कमी देखी गई है।
वित्त वर्ष 26 की दिसंबर तिमाही में कंपनी में 24,186 कर्मचारी कार्यरत थे। यह आंकड़ा चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के मुकाबले 205 और वित्त वर्ष 25 की दिसंबर तिमाही के मुकाबले 340 कम है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us