अयातुल्लाह सैय्यद मोजतबा हुसैनी खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया

अयातुल्लाह सैय्यद मोजतबा हुसैनी खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया

अयातुल्लाह सैय्यद मोजतबा हुसैनी खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया

author-image
IANS
New Update
अयातुल्लाह सैय्यद मोजतबा हुसैनी खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

तेहरान, 9 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत के बाद देश को उसका नया नेता मिल गया है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने जानकारी दी है कि मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है। ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि मोजतबा खामेनेई की नियुक्ति ‘गरिमा और ताकत के नए युग’ की शुरुआत है।

Advertisment

अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, मसूद पेजेश्कियान ने ईरानी असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स द्वारा नए सुप्रीम लीडर के चुनाव का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि मोजतबा खामेनेई की नियुक्ति देश के लिए “गरिमा और ताकत के नए युग” की शुरुआत है।

फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पेजेश्कियान ने एक बयान में कहा, “यह अहम चुनाव इस्लामिक देश की राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की इच्छा का सबूत है; एक ऐसी एकता जिसने, एक मजबूत रुकावट की तरह, ईरान को दुश्मनों की साजिशों का जवाब करने लायक बनाया है।”

मोजतबा ईरान की सिक्योरिटी फोर्स में असर रखने वाली शख्सियत हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वे अपने पिता अयातुल्लाह खामेनेई के नेतृत्व में बड़े बिजनेस नेटवर्क का संचालन करते थे। उन्हें रविवार को होने वाले वोट से पहले विशेषज्ञों की असेंबली ने सबसे आगे माना था। बता दें, असेंबली 88 मौलवियों की एक बॉडी है जिसे अली खामेनेई का वारिस चुनने का काम सौंपा गया।

असेंबली की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, विशेषज्ञों की असेंबली ने एक अहम वोट से अयातुल्लाह सैय्यद मोजतबा हुसैनी खामेनेई को इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का तीसरा नेता नियुक्त किया है।

इस पद से मोजतबा को इस्लामिक रिपब्लिक में देश के सभी मामलों में आखिरी फैसला लेने का हक मिल गया है। 56 साल के मोजतबा खामेनेई को लंबे समय से देश के राजनीतिक और धार्मिक संगठन में एक ताकतवर व्यक्ति माना जाता है। हालांकि, वे कभी किसी चुने हुए पद पर नहीं रहे या लीडरशिप के लिए सार्वजनिक रूप से प्रचार नहीं किया।

मोजतबा ने दशकों तक पूर्व सुप्रीम लीडर के करीबी लोगों के साथ काम किया है, लेकिन फिर भी वे ज्यादातर लोगों की नजरों से दूर रहे हैं। अपने पिता के पूरे नेतृत्व के दौरान, मोजतबा खामेनेई के बारे में माना जाता था कि वे पर्दे के पीछे, खासकर सुप्रीम लीडर के ऑफिस और कंजर्वेटिव राजनीतिक नेटवर्क में काफी असर रखते थे।

बता दें, ईरान के अगले सुप्रीम लीडर के चुनाव की रेस में कई लोगों का नाम सामने आया। हालांकि, मोजतबा के नाम को लेकर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद से ही चर्चा हो रही थी, लेकिन बाद में इस रेस में कई अन्य नाम भी आए।

मोजतबा के अलावा, इस रेस में आयतुल्लाह सैय्यद मोहम्मद मेहदी मीर बाघेरी, हसन खुमैनी, गोलाम-होसैन मोहसिनी-एजेई, और अयातुल्लाह अली रेजा अराफी का नाम रेस में था।

--आईएएनएस

केके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment