अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पाकिस्तानी पुलिस ने औरतों को नहीं करने दिया मार्च, हिरासत में लिया

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पाकिस्तानी पुलिस ने औरतों को नहीं करने दिया मार्च, हिरासत में लिया

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पाकिस्तानी पुलिस ने औरतों को नहीं करने दिया मार्च, हिरासत में लिया

author-image
IANS
New Update
Pakistan aurat march

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

इस्लामाबाद, 8 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान की राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रस्तावित रैली से पहले पुलिस ने महिला अधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में औरत मार्च की सदस्य और अन्य महिला अधिकार कार्यकर्ता शामिल हैं।

Advertisment

अंग्रेजी के प्रमुख अंग्रेजी दैनिक डॉन ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि इन कार्यकर्ताओं को राजधानी के सुपर मार्केट के पास हिरासत में लिया गया। प्रदर्शनकारियों का इरादा नेशनल प्रेस क्लब तक मार्च करने का था, लेकिन वहां पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात थी। जैसे ही प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे, पुलिस ने उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया और बाद में विमेंस पुलिस स्टेशन भेज दिया।

पुलिस ने पुष्टि की है कि हिरासत में लिए गए लोगों में जानी-मानी महिला अधिकार कार्यकर्ता फरजाना बारी भी शामिल हैं। उनके साथ औरत मार्च के अन्य आयोजक और रैली में भाग लेने वाले कई लोग भी पुलिस कार्रवाई की चपेट में आए।

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि उस समय संघीय राजधानी में क्रिमिनल प्रोसीजर कोड की धारा 144 लागू थी। यह प्रावधान जिला प्रशासन को किसी इलाके में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अस्थायी रूप से चार या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगाने का अधिकार देता है।

इस बीच, औरत मार्च इस्लामाबाद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी साझा किया है। वीडियो में डॉ. फरजाना बारी और अन्य महिलाएं पुलिस वाहन के अंदर बैठी दिखाई दे रही हैं। यह घटना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से पहले हुई, जिससे महिला अधिकार संगठनों और कार्यकर्ताओं के बीच चिंता और नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

मार्च में शामिल महिलाओं ने गिरफ्तारी की निंदा की और कहा कि इंटरनेशनल विमेंस डे पर महिलाओं को हिरासत में लेना बहुत अफसोसनाक है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की।

एक बयान में, औरत मार्च इस्लामाबाद ने कहा: “हम औरत मार्च में शामिल लोगों और आयोजकों की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हैं; ये लोग शांति से विरोध करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रहे थे।

“जो लोग अपने साथियों की रिहाई की मांग करने के लिए पुलिस स्टेशन भी गए, उन्हें हिरासत में लेना बहुत गलत और नामंजूर है।”

आयोजकों ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर इस कार्रवाई को चुनौती देने का मन बनाया है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment