एशिया कप के लिए श्रीलंका की टीम में बदलाव, 3 साल बाद टी20 फॉर्मेट में इस खिलाड़ी की वापसी

एशिया कप के लिए श्रीलंका की टीम में बदलाव, 3 साल बाद टी20 फॉर्मेट में इस खिलाड़ी की वापसी

एशिया कप के लिए श्रीलंका की टीम में बदलाव, 3 साल बाद टी20 फॉर्मेट में इस खिलाड़ी की वापसी

author-image
IANS
New Update
Sri Lanka add Janith Liyanage to Asia Cup squad (Credit: SLC)

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

दुबई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। श्रीलंका ने एशिया कप के लिए अपनी पूर्व घोषित टीम में बदलाव किया है। तीन साल बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज जनिथ लियानागे की टी20 फॉर्मेट में वापसी कराई गई है। लियानागे के जुड़ने से श्रीलंका एशिया कप में मजबूत और संतुलित हो गई है।

Advertisment

30 वर्षीय लियानागे को सीमित ओवरों के विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने 28 एकदिवसीय मैचों में 824 रन बनाए हैं, साथ ही तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं।

लियानागे ने हाल ही में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में प्रभावित किया था, जिसमें उन्होंने नाबाद 70 और 19 रनों की पारी खेली थी, जिससे श्रीलंका ने 2-0 से क्लीन स्वीप किया था।

लियानागे ने आखिरी टी20 भारत के खिलाफ फरवरी 2022 में खेला था। वह दुबई में टीम के साथ हैं।

लियानागे के शामिल होने से श्रीलंका के सीम-बॉलिंग ऑलराउंडरों का पूल मजबूत हो गया है। टीम में पहले से ही तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर दासुन शनाका और चमिका करुणारत्ने मौजूद हैं।

श्रीलंका को बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग के साथ ग्रुप बी में रखा गया है।

चरिथ असलांका की अगुवाई वाली 17 सदस्यीय टीम 13 सितंबर को अबू धाबी में बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद श्रीलंका 15 सितंबर को हांगकांग और 18 सितंबर को अफगानिस्तान से भिड़ेगी।

श्रीलंका 2022 में आखिरी बार टी20 फॉर्मेट में हुए एशिया कप की विजेता रही थी। 2023 एशिया कप में श्रीलंका उप विजेता रही थी। भारत (8 बार) के बाद श्रीलंका (6 बार) एशिया कप की दूसरी सबसे सफल टीम है।

एशिया कप के लिए श्रीलंका टीम

चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानिदु फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, जेनिथ लियानागे, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महीश तिक्षाणा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना।

--आईएएनएस

पीएके/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment