वृंदावनी वस्त्रों को वापस लाने के लिए लंदन पहुंचे सीएम हिमंता, ब्रिटिश संग्रहालय के साथ होंगे समझौते पर साइन

वृंदावनी वस्त्रों को वापस लाने के लिए लंदन पहुंचे सीएम हिमंता, ब्रिटिश संग्रहालय के साथ होंगे समझौते पर साइन

वृंदावनी वस्त्रों को वापस लाने के लिए लंदन पहुंचे सीएम हिमंता, ब्रिटिश संग्रहालय के साथ होंगे समझौते पर साइन

author-image
IANS
New Update
Set to sign MoU with British Museum today to bring Vrindavani Vastra home: CM Himanta Biswa Sarma

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने घोषणा की कि सोमवार को लंदन में ब्रिटिश संग्रहालय के साथ एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इससे ऋण समझौते के तहत पवित्र वृंदावनी वस्त्र को असम में वापस लाया जा सकेगा।

Advertisment

इस वृंदावनी वस्त्र का बेहद खास सांस्कृतिक महत्व है। इसे लेकर असम के सीएम हिमंता ने रविवार रात को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, कल असम और भारत के लिए एक बड़ा दिन है। हम ब्रिटिश संग्रहालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर रहे हैं ताकि पवित्र वृंदावनी वस्त्र को ऋण व्यवस्था के तहत स्वदेश वापस लाया जा सके। विकास और विरासत हमारे शासन के एजेंडे के स्तंभ बने रहेंगे।

बता दें, सीएम हिमंता उच्च-स्तरीय यात्रा पर लंदन पहुंचे हैं, जिसका उद्देश्य ऐतिहासिक रूप से बहुमूल्य वस्त्र को स्वदेश वापस लाने की शर्तों पर बातचीत करना है।

ब्रिटेन की यात्रा को लेकर एक दूसरे पोस्ट में सीएम सरमा ने स्थानीय भारतीय समुदाय के साथ अपने जुड़ाव और शहरी विकास पर अपने विचारों को साझा किया। उन्होंने लिखा, लंदन में अपने पहले दिन मैंने शहर के तट का दौरा किया। हम गुवाहाटी के रिवरफ्रंट का कायाकल्प कर रहे हैं और कुछ वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने की प्रक्रिया में हैं। इस बीच, मैंने अपने मेहनती प्रवासी समुदाय से भी मुलाकात की और उनसे बातचीत की।

15 नवंबर, शनिवार को सीएम हिमंता लंदन के लिए रवाना हुए। उन्होंने अपनी इस यात्रा की शुरुआत वृंदावनी वस्त्र की वापसी सुनिश्चित करने के प्राथमिक एजेंडे के साथ की। यह 16वीं शताब्दी का एक अमूल्य रेशमी वस्त्र है जिसे नव-वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव के मार्गदर्शन में बनाया गया था।

मुख्यमंत्री सरमा के अनुसार, वर्तमान में ब्रिटिश संग्रहालय में संरक्षित इस कलाकृति को 2027 में असम में प्रदर्शित किए जाने की उम्मीद है। वहीं दिल्ली से लंदन के लिए रवाना होने से पहले, सीएम सरमा ने एक वीडियो संदेश जारी किया जिसमें इस मिशन के महत्व और स्वदेश वापसी के लिए आवश्यक तैयारियों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा, शायद कल (रविवार) हम 2027 में वृंदावनी वस्त्र को असम लाने के लिए लंदन संग्रहालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे। अगले दो वर्षों तक, हमें इसे अत्यंत सावधानी से संरक्षित करने के लिए एक संग्रहालय बनाना होगा। हमारी सरकार ने इस उद्देश्य के लिए गुवाहाटी के खानापाड़ा क्षेत्र में सांस्कृतिक मामलों के विभाग को भूमि आवंटित की है।

खानापाड़ा में प्रस्तावित संग्रहालय एक सुरक्षित, जलवायु-नियंत्रित सुविधा के रूप में कार्य करेगा जो सदियों पुराने वस्त्रों को प्रदर्शित और संरक्षित करने में सक्षम होगा। दावनी वस्त्र को अस्थायी रूप से ही सही, वापस लाने से असम में सांस्कृतिक गौरव बढ़ेगा और शंकरदेव के वैष्णव पुनर्जागरण की कलात्मक और आध्यात्मिक विरासत पर ध्यान केंद्रित होगा।

यह समझौता ज्ञापन ऐतिहासिक रूप से विस्थापित कलाकृतियों से फिर से जुड़ने और भावी पीढ़ियों के लिए उनकी दृश्यता सुनिश्चित करने के भारत के निरंतर प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

--आईएएनएस

केके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment