पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत में सुधार: अस्पताल (लीड)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत में सुधार: अस्पताल (लीड)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत में सुधार: अस्पताल (लीड)

author-image
IANS
New Update
Punjab CM’s health improving, blood parameters improving: Hospital (Lead)

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

चंडीगढ़, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत शनिवार को कुछ बेहतर हुई है और उनके ब्लड पैरामीटर्स में धीरे-धीरे सुधार दिख रहा है। वह अभी कुछ और दिनों तक अस्पताल में रहेंगे। डॉक्टर्स ने उन्हें अस्पताल से ही काम करने की इजाजत दे दी है।

Advertisment

थकान, धीमी पल्स रेट और तेज बुखार के बाद शुक्रवार शाम उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल से जारी एक मेडिकल बुलेटिन में कहा गया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। उनके महत्वपूर्ण संकेत स्थिर बने हुए हैं और उनके ब्लड पैरामीटर्स में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

अस्पताल ने कहा, उन्हें निगरानी में रखा गया है।

आप नेता और पार्टी के राज्य प्रभारी मनीष सिसोदिया ने अस्पताल में मुख्यमंत्री मान से मुलाकात की। बाद में मीडिया को उन्होंने बताया, मुख्यमंत्री एक-दो दिन अस्पताल में रहेंगे और यहीं से काम करेंगे।

एक दिन पहले, तेज बुखार के कारण मुख्यमंत्री मान की हालत बिगड़ गई थी। जिसके बाद कैबिनेट बैठक रद्द कर दी गई थी।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कपूरथला में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा भी आखिरी समय में रद्द कर दिया था, क्योंकि उनकी तबियत ठीक नहीं थी और वे यात्रा करने की स्थिति में नहीं थे।

अस्पताल में मुख्यमंत्री से मिलने के बाद, उनके कैबिनेट सहयोगी और वित्त मंत्री हरपाल चीमा, जिनके साथ एक अन्य कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा भी थे, ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री की हालत में सुधार है और उन्हें दो-तीन दिन अस्पताल में रहने की सलाह दी गई है।

उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले दो-तीन दिनों से बीमार थे और उन्हें शुक्रवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था... वे बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा देंगे।

बाढ़ से तबाह राज्य में चल रहे व्यापक राहत और बचाव कार्यों की पृष्ठभूमि में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। अब तक बाढ़ की चपेट में आए 43 लोगों की मौत हो चुकी है।

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री मान बाढ़ प्रभावित इलाकों में उनके साथ जाने वाले थे, लेकिन बिना पर्याप्त आराम या भोजन के तीन-चार दिनों तक लगातार दौरे पर रहने के कारण उनकी तबियत बिगड़ गई।

उन्होंने कहा, चूंकि उनकी तबियत बिगड़ गई थी इसलिए सुबह मुलाकात कर मैंने उनसे दो दिन तक आराम करने को कहा। फिर भी, इस हालत में उनकी एकमात्र चिंता पंजाब के लोगों को अधिकतम राहत पहुंचाने की थी।

इस बीच, मुख्यमंत्री मान ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए हर बाढ़ प्रभावित गांव में एक राजपत्रित अधिकारी तैनात किए जाने का निर्देश जारी किया है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment