पीएम मोदी की सफल चीन यात्रा उनके कूटनीतिक कौशल का प्रमाण: राजनाथ सिंह

पीएम मोदी की सफल चीन यात्रा उनके कूटनीतिक कौशल का प्रमाण: राजनाथ सिंह

पीएम मोदी की सफल चीन यात्रा उनके कूटनीतिक कौशल का प्रमाण: राजनाथ सिंह

author-image
IANS
New Update
PM Modi’s successful visit to China testimony to his diplomatic skills: Rajnath Singh

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी की चीन यात्रा को भारत की राजनयिक और रणनीतिक क्षमता का मजबूत उदाहरण बताया है। उन्होंने कहा कि यह दौरा भारत की वैश्विक स्थिति को नई मजबूती देने वाला कदम है।

Advertisment

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजनाथ सिंह ने लिखा, प्रधानमंत्री मोदी की सफल चीन यात्रा उनके कुशल कूटनीतिक नेतृत्व और भारत की भूराजनीतिक रणनीति को नया आकार देने की क्षमता का प्रमाण है। इस यात्रा से भारत का एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) से जुड़ाव और भी गहरा हुआ है। यह दौरा वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति को और सुदृढ़ करेगा। मैं इस बेहद सफल यात्रा के लिए प्रधानमंत्री को बधाई देता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह दौरा जापान के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे के बाद किया। चीन में उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इस मंच पर उनकी उपस्थिति को यूरेशिया क्षेत्र में भारत के प्रभाव को बढ़ाने और वैश्विक शक्तियों के साथ रणनीतिक संबंध मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है।

शनिवार को एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ने देश की विदेश नीति को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत आत्मनिर्भरता के सिद्धांत पर चलते हुए अपने राष्ट्रीय हित को हमेशा प्राथमिकता देता रहेगा।

उन्होंने दो टूक कहा, हमारे लिए कोई स्थायी मित्र या दुश्मन नहीं होते, केवल स्थायी हित होते हैं।

राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि विकसित देश अब सुरक्षात्मक व्यापार नीति की ओर झुक रहे हैं, जिससे वैश्विक व्यापार को नई चुनौतियां मिल रही हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की चीन यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि चीन की आक्रामक हरकतों के बावजूद प्रधानमंत्री मौन हैं।

इस पर अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिक्रिया देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ किया कि सरकार की नीति है संवाद से समाधान, लेकिन बिना राष्ट्रीय हित के साथ समझौता किए।

उनका यह बयान विपक्ष की आलोचनाओं का सटीक जवाब माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी की कूटनीतिक पहल को कमजोरी नहीं, बल्कि रणनीतिक परिपक्वता बताया।

--आईएएनेस

वीकेयू/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment