भारत के समृद्ध सोने और हीरे के भंडार देश के विकास को दे सकते हैं बढ़ावा : वेदांता ग्रुप के फाउंडर

भारत के समृद्ध सोने और हीरे के भंडार देश के विकास को दे सकते हैं बढ़ावा : वेदांता ग्रुप के फाउंडर

भारत के समृद्ध सोने और हीरे के भंडार देश के विकास को दे सकते हैं बढ़ावा : वेदांता ग्रुप के फाउंडर

author-image
IANS
New Update
India’s rich gold and diamond reserves can drive growth: Vedanta Chairman

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। वेदांता ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा कि भारत की उपस्थिति के बिना कुछ भी संभव नहीं है।

Advertisment

एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025 में अग्रवाल ने बिल्डिंग भारत: पर्पज, प्रोफिट, प्लेनेट के समिट के सेशन को संबोधित करते हुए भारत की अपार संभावनाओं पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका यही है कि अपनी गैस, तांबा, चांदी का उत्पादन किया जाए। आप जिस भी चीज की बात करते हैं, वह जमीन के नीचे है।

उन्होंने बताया कि वेदांता वर्तमान में देश की चांदी की आधी जरूरत को पूरी करता है।

अग्रवाल ने कहा कि भारत को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है कि बड़ी कंपनियां एक लक्ष्य के साथ आगे आएं।

वेदांता के संस्थापक ने भारत के युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों के बारे में भी बात की।

देश की युवा पीढ़ी की ऊर्जा और महत्वाकांक्षा के बारे में आशा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, हमारे युवाओं के लिए अवसर आए हैं और वे फल-फूल रहे हैं। भारतीय युवा आगे बढ़ रहे हैं और वे जो देश के बाहर जाकर करना चाहते थे अब देश में रह कर ही करेंगे।

अग्रवाल ने भारत के बहुमूल्य संसाधनों के विशाल भंडार को लेकर भी बात की।

उन्होंने देश की समृद्ध खनिज संपदा पर प्रकाश डालते हुए कहा, दुनिया का सबसे अच्छा सोने का भंडार भारत में है। हीरे का सबसे अच्छा भंडार भी भारत में है।

अपनी यात्रा पर विचार करते हुए, अग्रवाल ने अपनी साधारण शुरुआत के बारे में बताया। उन्होंने कहा, मैं बिहार का एक लड़का हूं, जिसे कुछ नहीं पता था। केवल तमन्नाएं थीं कि कुछ करना है।

उन्होंने याद करते हुए कहा, मैं कभी हवाई जहाज या डबल-डेकर बस में नहीं बैठा। ये सब मेरे लिए सपने भर थे। मैं मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला हूं, जो बाद में बिहार आ गया।

एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025 दो दिवसीय कार्यक्रम है। कार्यक्रम का आज पहला दिन है और कल (18 अक्टूबर) इसका समापन होगा।

--आईएएनएस

एसकेटी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment