थाईलैंड के खिलाफ फ्रेंडली मैच के लिए 28 सदस्यीय भारतीय दल का ऐलान

थाईलैंड के खिलाफ फ्रेंडली मैच के लिए 28 सदस्यीय भारतीय दल का ऐलान

author-image
IANS
New Update
Manolo Marquez names 28-member travelling squad for Thailand friendly

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

कोलकाता, 28 मई (आईएएनएस) भारतीय पुरुष सीनियर फुटबॉल टीम के हेड कोच मनोलो मार्केज ने इस बात की पुष्टि की है कि कोलकाता में जारी कैंप में हिस्सा लेने वाले सभी 28 खिलाड़ी 4 जून को मेजबान के खिलाफ होने वाले फीफा फ्रेंडली मैच के लिए थाईलैंड जाएंगे।

आपको बता दें कि भारतीय टीम 19 मई से सिटी ऑफ जॉय में ट्रेनिंग ले रही थी। भारतीय दल बुधवार शाम को थाईलैंड के लिए रवाना होगा। भारत-थाईलैंड के बीच ये फ्रेंडली मैच 4 जून को पथुम थानी के थ्मासैट स्टेडियम में भारतीय समय के अनुसार शाम 6 बजे से होगा।

इसके बाद भारतीय दल 5 जून को हांगकांग के लिए रवाना होगा। जहां उसे 10 जून को भारतीय समय के असुनसार शाम 5:30 बजे पूर्वी एशियाई टीम के खिलाफ एएफसी एशियाई कप 2027 क्वालीफायर फाइनल राउंड खेलना है।

कोलकाता में भारतीय खिलाड़ियों ने छह दिन ट्रेनिंग ली, जिसमें सुबह जिम सेशन और शाम को ऑन-पिच ट्रेनिंग शामिल थी। 26 और 27 मई को दो अभ्यास मैच खेले गए।

सोमवार को उन्होंने संतोष ट्रॉफी चैंपियन बंगाल के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की, जिसमें ब्रैंडन फर्नांडिस और आशिक कुरुनियान ने गोल दागे। मंगलवार को उत्तर 24 परगना पर 3-0 की जीत दर्ज की। इस मुकाबले में सुनील छेत्री, चिंगलेनसाना सिंह कोनशाम और उदंता सिंह कुमाम ने गोल किए।

थाईलैंड के खिलाफ फीफा फ्रैंडली मैच के लिए 28 सदस्यीय टीम:

गोलकीपर: रितिक तिवारी, विशाल कैथ, गुरुमीत सिंह, अमरिंदर सिंह।

डिफेंडर: नाओरेम रोशन सिंह, राहुल भेके, चिंगलेनसाना सिंह कोनशम, अनवर अली, बोरिस सिंह थांगजम, संदेश झिंगन, आशीष राय, सुभाशीष बोस, मेहताब सिंह, अभिषेक सिंह टेकचाम।

मिडफील्डर: सुरेश सिंह वांगजाम, महेश सिंह नाओरेम, आयुष देव छेत्री, उदांता सिंह कुमम, लालेंगमाविया राल्टे, लिस्टन कोलाको, आशिक कुरुनियान, ब्रैंडन फर्नांडिस, निखिल प्रभु।

फॉरवर्ड: सुनील छेत्री, एडमंड लालरिंदिका, मनवीर सिंह, सुहैल अहमद भट, लालियानजुआला चांगटे।

मुख्य कोच: मनोलो मार्केज

सहायक कोच: महेश गावली, बेनिटो मोंटाल्वो

गोलकीपर कोच: मार्क गैमन

स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच: जोस कार्लोस बारोसो

--आईएएनएस

आरएसजी/जीकेटी

Advertisment

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment