हमास की तरफ से बंधकों की कोई सूची नहीं मिली : इजरायल

हमास की तरफ से बंधकों की कोई सूची नहीं मिली : इजरायल

हमास की तरफ से बंधकों की कोई सूची नहीं मिली : इजरायल

author-image
IANS
New Update

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

वाशिंगटन, 6 जनवरी (आईएएनएस)। इजरायल ने कहा कि हमास की तरफ से रिहा किए जाने वाले इजरायली बंधकों के नाम की कोई सूची नहीं मिली है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने यह जानकारी दी।

नेतन्याहू के कार्यालय ने रविवार को एक बयान में कहा, हमास ने अभी तक (इजरायली) बंधकों की नामों की सूची नहीं दी है।

कार्यालय ने उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया जिनमें कहा गया था कि हमास 34 बंधकों को रिहा करने के लिए सहमत हो गया है।

इजरायली मीडिया के मुताबिक सोमवार को एक सऊदी न्यूज आउटलेट ने गाजा में बंधक बनाए गए 34 इजरायली बंधकों की सूची प्रकाशित की, जिन्हें हमास की तरफ से युद्धविराम समझौते के पहले चरण में रिहा किया जा सकता है।

इससे पहले शनिवार को हमास की सशस्त्र शाखा अल-कस्साम ब्रिगेड ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें एक महिला इजरायली बंधक को दिखाया गया, जिसे गाजा पट्टी में रखा गया था। वह इजरायली सरकार और सेना से कैदियों की अदला-बदली की डील करने की मांग कर रही थी।

वीडियो में बंधक, जिसकी पहचान लिरी अलबाग के रूप में हुई है, ने हिब्रू भाषा में कहा, मैं 19 वर्ष की हूं... मैंने गाजा में 450 से अधिक दिन कैद में बिताए, और अचानक सब कुछ रुक गया।

वीडियो में अलबाग कहती हैं, हम अपनी सरकार या सेना के लिए प्राथमिकता नहीं हैं, और दुनिया हमें भूलने लगी है; अब कोई भी हमारी परवाह नहीं करता है।

वीडियो की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई गई।

इससे पहले हमास ने शुक्रवार को पुष्टि की कि गाजा में पूर्ण युद्ध विराम हासिल करने के लक्ष्य के साथ कतर के दोहा में इजरायल के साथ अप्रत्यक्ष वार्ता फिर से शुरू हो गई है।

हमास पहले इजरायल पर नई शर्तें रखकर युद्ध विराम समझौते और बंधकों की अदला-बदली में देरी करने का आरोप लगा चुका है।

7 अक्टूबर 2023 इजरायल में हमास के बड़े हमले के जवाब में यहूदी राष्ट्र ने फिलिस्तीनी ग्रुप के कब्जे वाली गाजा पट्टी में सैन्य अभियान शुरू किया था। हमास के हमले में करीब 1200 लोग मारे गए थे जबकि 250 से अधिक लोगों को बंधक बनाया गया था। इजरायली हमलों ने गाजा में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है और हजारों फिलिस्तीनियों की मौत हुई है।

--आईएएनएस

एमके/

Advertisment

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment