World Health Day 2018: ध्यान रखें बस ये 8 बातें, कभी नहीं पडे़ंगे बीमार
आज हम आपको लिए कुछ खास बातें लेकर आये जो, आपको स्वस्थ रखने में मदद करेंगी।
नई दिल्ली:
अच्छी लाइफस्टाइल के लिए जरूरी सभी बातों की जानकारी के बावजूद हम अपनी भाग-दौड़ भरी जिंदगी में खुद को स्वस्थ ऱखने में असफल है। ऐसे में आज हम आपको लिए कुछ खास बातें लेकर आये जो, आपको स्वस्थ रखने में मदद करेंगी। इसके अलावा इनके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।
हाइड्रेशन: स्वस्थ रहने के लिए शरीर को हाईड्रेट रखना बहुत जरूरी है। हर दिन कम से कम 2 लीटर पानी जरूर पीयें। पानी आपके शरीर में ऊर्जा को बनाए रखता है। इसके साथ ही यह शरीर के अंगों को ठीक तरह से काम करने में भी मदद करता है।
खाने में रखे सावधानी: आपका खाना आपके स्वास्थ्य को सही रखने में एक अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में आपको खाने के लेकर सावधानी रखनी चाहिए। स्वच्छ और सेहतमंद आहार ले। साथ ही जंक फूड, तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड को ना कहे। ताकि ये आपके स्वास्थ्य के साथ कोई खिलवाड़ ना कर सके।
एक्सरसाइज: हम सबने पढ़ा है कि व्यायाम, स्वस्थता की कुंजी होती है, पर बहुत कम लोग ही है जो इसे याद रखते हैं। इसलिए अगर आपको भी ये याद ना हो तो आज से ही सप्ताह में 3 दिन करीब 45 मिनट की एक्सरसाइज करने का संकल्प लें। ये आपको शरीर में लचीलापन लाती है।
नींद: अच्छी नींद आपके शरीर को तारोताजा रखती है। इसलिए अपने सोने के टाइम का ख्याल रखें। एक शोध के मुताबिक, आठ घंटे से कम सोने से अवसाद का खतरा बढ़ सकता है।
रात में टेक्नॉलजी को कहे ना: अच्छी नींद और स्वास्थ्य के लिए रात 9 बजे के बाद से टेक्नॉलजी, सोशल मीडिया और गैजेट्स आदि से दूरी बढ़ा ले। ये आपके दिमाग को शांत रखते है और मानसिक बीमारियों से बचाते हैं।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में बालों को पसीना और गंदगी से ऐसे बचाए
दबाव में खुद को संभाले: आज के दौर में मानसिक दबाव झेलना आसान नहीं है। ऐसे में मेडीटेशन, एक्सरसाइज या गेम्स एक्टिविटी आपके दिमाग को दबाव झेलने में मदद करती है। दरअसल इसकी मदद से आप अपने दिमाग को शांत कर सकते हैं।
ब्रेकफास्ट जरूर करें: सुबह का नाश्ता हमारे दिन का पहला आहार होता है। जिसे स्किप नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से हमे दिन भर की ऊर्जा मिलती है। इसके अलावा सुबह का नाश्ता स्वादिष्टकारी भी होना चाहिए।
मेडिकल चेक अप: शरीर को बीमारी से बचाने के लिए हर 2-3 महीने में पूरा मेडिकल चेकअप जरूर कराते रहें। इससे शरीर में किसी भी बीमारी का संकेत पहले से ही मिल जाता है। ताकि उसका समय पर इलाज कराया जा सके।
इसे भी पढ़ें: चेहरे पर मास्क लगाने और हेल्दी खाने से इस गर्मी में दमकती रहेगी आपकी त्वचा
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
MS Dhoni : धोनी के चक्कर में फैन ने कर लिया गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप, कारण जाकर उड़ जाएंगे आपके होश
-
KKR vs DC Dream11 Prediction : कोलकाता और दिल्ली के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुनें कप्तान
-
KKR vs DC Head to Head : कोलकाता और दिल्ली में होती है कांटे की टक्कर, हेड टू हेड आंकड़ों में देख लीजिए
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें
-
Mulank 1 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 1 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
May Property Purchase Muhurat: मई 2024 में संपत्ति खरीदने के ये हैं 7 शुभ मुहूर्त, आप भी नोट कर लें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें तुलसी के ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर!