पुरुषों की तुलना में महिलाओं का दिमाग होता है अधिक सक्रिय

महिलाओं का दिमाग पुरुषों की तुलना में अधिक सक्रिय होता है। एक रिसर्च में यह बात सामने आयी है कि और तनाव के क्षेत्रों में महिलाएं ज्यादा समझदारी और सक्रियता दिखती हैं।

author-image
vinita singh
एडिट
New Update
पुरुषों की तुलना में महिलाओं का दिमाग होता है अधिक सक्रिय

महिलाओं का दिमाग पुरुषों की तुलना में होता है अधिक सक्रिय

महिलाओं का दिमाग पुरुषों की तुलना में अधिक सक्रिय होता है। खासकर के ध्यान केंद्रित करने, आवेग नियंत्रण, भाव और तनाव के क्षेत्रों में महिलाएं ज्यादा समझदारी और सक्रियता दिखती हैं।

Advertisment

एक रिसर्च में यह बात सामने आयी है, जिसमें 46,034 लोगों के मस्तिष्क का अध्ययन किया गया। इस रिसर्च में महिलाओं का दिमाग पुरुषों की तुलना में कुछ क्षेत्रों में अधिक सक्रिय पाया गया।

अमेरिका के अमेन क्लीनिक्स के संस्थापक और जर्नल आफ अल्जाइमर डिसीज में प्रकाशित इस अध्ययन के प्रमुख लेखक डेनियल जी अमेन ने बताया, 'लिंग आधारित मस्तिष्क भिन्नताओं को समझने के लिए यह अध्ययन बहुत महत्वपूर्ण है।'

उन्होंने कहा, 'हमने पुरुषों और महिलाओं के बीच ऐसी भिन्नताओं की पहचान की है जो अल्जाइमर जैसी बीमारी को लैंगिक आधार पर समझने के लिए जरुरी है।'

अध्ययन में पाया गया कि महिलाओं का दिमाग विशेषकर ध्यान, भावुकता, भाव और तनाव के क्षेत्रों में पुरुषों की तुलना में अधिक सक्रिय पाया गया जबकि पुरुषों में मस्तिष्क के दृश्य और समन्वय केंद्र अधिक सक्रिय थे।

स्पेक्ट (सिंगल फोटोन एमिशन कंप्यूटेड टोमोग्राफी) मस्तिष्क में रक्त प्रवाह का पता लगता है। अध्ययन में यह बात दिखाई दी कि दिमाग में रक्त क प्रवाह अलग अलग कार्यों की स्थिति में अलग अलग होता है।

और पढ़ें: उम्र का अंतर कर सकता है आपके रिश्ते को प्रभावित: स्टडी

अध्ययन में 119 स्वस्थ लोगों और विभिन्न तरह के मानसिक रोगों से ग्रस्त 26,683 लोगों को शामिल किया गया। इन विषयों के लिए एकाग्रता वाले कार्य करते समय कुल 128 मस्तिष्क क्षेत्रों का विश्लेषण किया गया।

इस अध्ययन में पायी गयी भिन्नताओं को समझना बेहद जरुरी है क्योंकि मस्तिष्क विकार पुरुषों और महिलाओं को अलग-अलग तरीके से प्रभावित करता हैं।

महिलाओं में उल्लेखनीय ढंग से अल्जाइमर बीमारी, अवसाद और तनाव विकार की अधिक संख्या देखी गयी जबकि पुरषों में एडीएचडी की अधिक दर और आचरण संबंधी समस्याएं देखी गयी।

अध्ययन में पाया गया कि महिलाओं में प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स में रक्त प्रवाह के कारण वे सहानुभूति, अंतर्ज्ञान, आत्म नियंत्रण, सहयोग और चिंता के क्षेत्रों में अधिक ताकत प्रदर्शित करती है। साथ ही महिलाओं के दिमाग के लिम्बिक क्षेत्र में रक्त प्रवाह में अधिकता के कारण अधिक चिंता, डिप्रेशन, नींद न आना और खानपान का असंतुलन पाया जाता है।

और पढ़ें: इरफान पठान ने राखी बांध कर फेसबुक, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर, हो गए ट्रोल

Source : News Nation Bureau

Men women Active Brain
      
Advertisment