वालमार्ट फाउंडेशन और स्वस्ति हेल्थ कैटेलिस्ट ने देश के चार राज्यों और एक संघ शासित प्रदेश की 34 फैक्टरियों में 26,000 कर्मचारियों को अपने वुमेन इन फैक्टरीज कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किया है, इनमें करीब 22,000 महिलाएं शामिल हैं।
वालमार्ट और स्वस्ति हेल्थ की ओर से शुक्रवार को एक बयान में कहा गया कि यह कार्यक्रम 2011 में शुरू किया गया था और अब तक कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, पंजाब और संघ शासित प्रदेश दमन में 21,885 महिला और 4,137 पुरुष कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है।
वालमार्ट फाउंडेश के पैसे से चलने वाले स्वस्ति के कार्यक्रम में इन कर्मचारियों को, कम्युनिकेशन, काम-काज और जीवन के बीच संतुलन, स्वयं जागरूकता, स्वास्थ्य, प्रजनन संबंधी स्वास्थ्य, पेशा संबंधी स्वास्थ्य, सुरक्षा, व्यक्तिगत सामथ्र्य को पहचानने की शक्ति, लैंगिक संवेदनशीलता और नेतृत्व क्षमता के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Source : IANS