दांतों की सेंसिटिविटी से हैं परेशान, तो पियें ग्रीन टी

अगर आप दांतों की सेंसिटिविटी से परेशान है तो ग्रीन टी पीना शुरू कर दीजिये। रिसर्च के अनुसार ग्रीन टी में पाया जाने वाला कंपाउंड दांतों की सारी परेशानियां दूर कर सकता है।

अगर आप दांतों की सेंसिटिविटी से परेशान है तो ग्रीन टी पीना शुरू कर दीजिये। रिसर्च के अनुसार ग्रीन टी में पाया जाने वाला कंपाउंड दांतों की सारी परेशानियां दूर कर सकता है।

author-image
vinita singh
एडिट
New Update
दांतों की सेंसिटिविटी से हैं परेशान, तो पियें ग्रीन टी

ग्रीन टी से दूर होगी दांतों की परेशानी

अगर आप दांतों की सेंसिटिविटी से परेशान है तो ग्रीन टी पीना शुरू कर दीजिये। एक नई रिसर्च में ये बात सामने आयी है। रिसर्च के अनुसार ग्रीन टी में पाया जाने वाला कंपाउंड दांतों की सारी परेशानियां दूर कर सकता है।

Advertisment

ग्रीन टी पीने के वैसे तो कई सारे फायदे आपको पता होंगे लेकिन ये दांतों के लिए भी फायदेमंद है यह बात पहली बार सामने आयी है। एसीएस एप्लाइड मटेरियल एंड इंटरफेसेस में प्रकाशित रिसर्च में यह दावा किया गया है कि ग्रीन टी में एपीगैलोकाटेचिन-3-गलाटे (ईजीसीजी) नाम का कंपाउंड पाया जाता है। ये कंपाउंड दांतों के समय से पहले गिरने और उन्हें कमजोर होने से बचाता है। दांतों में होने वाली प्लेक की समस्या से भी यह बचता है।

दांतों की एक और समस्या है, सेंस्टिविटी। दांतो के ऊपर एक सुरक्षा कवच होता है जब वह हट जाता है तब सेंस्टिविटी की समस्या होती है। कुछ भी ठंडा या गरम खाने से दांतो में तेज झंझनाहट महसूस होती है।

चीन की वुहान यूनिवर्सिटी के सुई हुआंग और साथियों ने सेंस्टिविटी की समस्या से निपटने के लिए यह रिसर्च की। उन्होंने नैनोहाइड्रोक्सीएपेटाइट और ईजीसीजी को लिया, और यह पाया की ये दोनों कंपाउंड दांतों में कैविटी के बैक्टीरिया से लड़ते है और दांतों को उनसे बचाते है।

इस फॉर्मूले को उन्होंने विजडम टूथ (अक्ल दाढ़) पर प्रयोग किया और पाया कि यह फार्मूला सेंस्टिविटी से दांतो को बचाता है।

हेल्थ ग्रुप के टी एडवाइजरी पैनल के डॉ टिम बांड ने भी इस बात को स्वीकार किया कि ग्रीन टी नेचुरल ब्रेथ फ्रेशनर का काम करता है।

और पढ़े: अगर करेंगे ये काम तो खूब चमकेंगे आपके दांत

Source : News Nation Bureau

Green Tea Dental Health cavity Sensitive Teeth
Advertisment