चीन, ब्राजील और इंडोनेशिया में बढ़ता मोटापा, सबसे ज्यादा बच्चे है शिकार

मोटापा दुनिया भर में एक गंभीर समस्या बनता हुआ उभर रहा है। चीन, ब्राज़ील और इंडोनेशिया में बच्चों और यूथ में मोटापा तीन गुणा तेजी से बढ़ रहा है।

author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
चीन, ब्राजील और इंडोनेशिया में बढ़ता मोटापा, सबसे ज्यादा बच्चे है शिकार

मोटापा (फाइल फोटो)

मोटापा दुनिया भर में एक गंभीर समस्या बनता हुआ उभर रहा है। न सिर्फ वयस्कों में बल्कि बच्चों में भी मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। दुनिया की आबादी का एक बड़ा हिस्सा मोटापे से ग्रस्त है। अगर मोटापे को नियंत्रित न किया जाये तो यह जानलेवा हो सकता है। मोटापा दुनिया की सबसे बड़ी उभरती दिक्कतों में से एक है

Advertisment

अमीर और गरीब देशों में वयस्कों के मुकाबले बच्चों में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है रिसर्च के मुताबिक चीन,ब्राज़ील और इंडोनेशिया में बच्चों और यूथ में मोटापा तीन गुणा तेजी से बढ़ रहा है WHO के मुताबिक दुनियाभर में 42 मिलियन पांच साल के बच्चे मोटापे का शिकार है।

बच्चों में मोटापे से उन्हें गंभीर रोग जैसे डायबिटीज और दिल संबंधी बीमारियों के होने का खतर कई गुणा ज्यादा बढ़ जाता है। दुनियाभर में हर साल 20 लाख मोटापे से ग्रस्त लोग अपनी जान खो बैठते है।

और पढ़ें: हेल्थ अलर्ट! शिफ्ट में काम करने से हो सकती है विटामिन D की कमी

रिसर्चर्स ने विश्व में मोटापे के बढ़ते हुए आंकड़ों को लेकर चौका देने वाला खुलासा किया है उन्होंने बताया है कि 107 मिलियन बच्चे और 603 मिलियन व्यस्क मोटापे का शिकार है जो कि विश्व की कुल आबादी का 10 प्रतिशत है 'न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ़ मेडिसिन' ने ये रिपोर्ट ऑनलइन प्रकाशित की है

और पढ़ें: अफ्रीकी पौधे 'कार्पोलोबिया ल्यूटिया' का रस अल्जाइमर के इलाज में मददगार

Source : News Nation Bureau

brazil obesity china Youth
      
Advertisment