चंद्र ग्रहण 2017: जानें कब बांधना है राखी और कब तक रहेगा ग्रहण का असर

रक्षाबंधन की रात चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण अगले दिन सुबह तक चलेगा। इसे भारत सहित समूचे एशिया, यूरोप और अफ्रीका में देखा जा सकता है।

रक्षाबंधन की रात चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण अगले दिन सुबह तक चलेगा। इसे भारत सहित समूचे एशिया, यूरोप और अफ्रीका में देखा जा सकता है।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
चंद्र ग्रहण 2017: जानें कब बांधना है राखी और कब तक रहेगा ग्रहण का असर

रक्षाबंधन की रात चंद्र ग्रहण लगेगा (फोटो कोलाज)

इस साल रक्षाबंधन की रात चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण अगले दिन सुबह तक चलेगा। इसे भारत सहित समूचे एशिया, यूरोप और अफ्रीका में देखा जा सकता है।

Advertisment

रक्षाबंधन के दिन जो चंद्र ग्रहण लगेगा वो रात्रि 10 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 22 मिनट तक चलेगा। चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक लग जाएगा। सूतक से पहले भद्र का प्रभाव रहेगा।

चंद्रग्रहण पूर्ण नहीं होगा बल्कि खंडग्रास होगा। पंडितों के अनुसार भद्रा योग और सूतक में राखी नहीं बांधनी चाहिए। यही कारण है कि 7 अगस्त की सुबह 11.07 बजे के बाद और दोपहर 1.50 बजे तक रक्षाबंधन का शुभ मुहुर्त है।

इसे भी देखेंः राखियों के ये डिजाइन सोशल मीडिया पर हुए वायरल

इसके बाद 21 अगस्त को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्य ग्रहण अफ्रीका और भारत सहित एशिया के कुछ हिस्सों में नहीं देखा जा सकेगा। बता दें कि सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा तीनों जब एक सीधी रेखा पर आ जाते हैं तब चंद्र ग्रहण लगता है।

ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?

  • ग्रहण के समय कैंची का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  • इस दौरान फूलों को नहीं तोड़ना चाहिए।
  • इस दौरान बाल और कपड़े साफ न करें।
  • ग्रहण के समय दातुन या ब्रश नहीं करना चाहिए
  • ग्रहण के दौरान सोना भी नहीं चाहिए।

क्या करें गर्भवती महिलाएं

  • ग्रहण और सूतक अवधि में घर से बाहर न निकलें।
  • ग्रहण को देखने की कोशिश न करें।
  • इस दौरान किसी भी तरह का गलत ना सोचें।
  • ग्रहण के दौरान कुछ खाएं-पिएं नहीं।
  • भगवान का जप-ध्यान करें।

भारत के अलावे यह ग्रहण दक्षिण-पूर्व एशिया, यूरोप के अधिकांश भाग, आस्ट्रेलिया, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी भाग, प्रशान्त महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर और अंटकार्टिका में भी दिखेगा।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

raksha bandhan chandra grahan
      
Advertisment