अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2017: योग की शुरुआत करें इन आसान आसनों से
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। योग दिवस मनाने का मकसद योग से दीर्घ आयु प्रदान करना है।
नई दिल्ली:
आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक और मानसिक थकान और तनाव बढ़ता ही जा रहा है। तनावमुक्त रहने के लिए योग आसन कीजिए। योग भारतीय ज्ञान की पांच हजार वर्ष पुरानी शैली है। अगर आप योग आसन पहली बार कर रहे है तो शुरुआत कीजिये इन आसनों से जो कि बेहद सरल है। शरीर और मन को स्वस्थ्य रखने के लिए योग बेहद जरूरी है।
इस आसन के करने से शरीर ललीचा हो जाता हैं और बदन में दर्द नहीं रहता। इससे न सिर्फ रीढ़ की हड्डियों में आराम मिलता है बल्कि पीठ के नीचले, बीच और उपरी भाग में हो रहे दर्द से आराम देता है। ये आसन करना बेहद आसन है।
ताड़आसन शरीर को हल्का और जोड़ों को ढीला करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। यह योगाभ्यास आपको चुस्त दुरुस्त ही नहीं करता बल्कि आपके शरीर को सुडौल एवं खूबसूरती प्रदान करता है। यह शरीर में जमा फालतू चर्बी को घटने में मदद करता है।
त्रिकोण आसन का अभ्यास खड़ा रहकर किया जाता है। यह आसन पैरों, घुटनों, एड़ियों, हाथों को मजबूत बनाने के साथ नितम्बों, कूल्हों, जंघा की मांसपेशियों, कंधों को मजबूत करता है। इसे करने से रीढ़ की हड्डी में और ज्यादा लचीलापन होता है। तनाव, चिंता, पीठ के दर्द के कष्टों को दूर करता है।
नौकासन पीठ के बल लेट कर किये जाने वाले आसनों में एक महत्वपूर्ण योगासन है। नौकासन पेट की चर्बी को कम करने के लिए बहुत ही बढ़िया योगाभ्यास है। अगर इसका नियमित रूप से प्रैक्टिस किया जाये तो बहुत जल्द आप पेट की चर्बी से छुटकारा पा सकते हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें