Coronavirus: भारत में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, नई लहर की आहट तो नहीं?
केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय की ओर जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना के 2787 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं. जबकि सक्रिय केसों की संख्या 26, 509 है.
New Delhi:
देश में अभी कोरोना वायरस का खतरा कम होता नजर नहीं आ रहा है. यही वजह है कि भारत में कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही है. हालांकि कोरोना के बढ़ते मामलों को किसी लहर का नाम देने से अभी डॉक्टर और वैज्ञानिक परहेज कर रहे हैं, लेकिन इतना जरूर है कि केस इसी स्पीड से बढ़ते रहे तो आने वाले समय एक बड़ा खतरा खड़ा हो सकता है. मौजूदा समय की बात करें तो देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 27 हजार से नीचे है. केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय की ओर जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना के 2787 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं. जबकि सक्रिय केसों की संख्या 26, 509 है.
देश में ऐसे बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या-
क्रम संख्या | तारीख | कोरोना वायरस के मामले |
1 | 7 अगस्त 2020 | 20 लाख |
2 | 23 अगस्त 2020 | 30 लाख |
3 | 5 सितंबर 2020 | 40 लाख |
4 | 16 सितंबर 2020 | 50 लाख |
5 | 28 सितंबर 2020 | 60 लाख |
6 | 11 अक्टूबर 2020 | 70 लाख |
7 | 29 अक्टूबर 2020 | 80 लाख |
8 | 20 नवंबर 2020 | 90 लाख |
9 | 19 दिसंबर 2020 | एक करोड़ से अधिक |
आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने बड़ा नुकसान किया था. इस दौरान हुई जनहानि का बात सोचकर आज भी दिल कांप उठता है. कोरोना की इस लहर में जहां हजारों- लाखों लोगों ने अपनों के खोया, वहीं लगातार जारी रहे लॉकडाउन की वजह से देश को भारी नुकसान उठाना पड़ा. आलम यह रहा कि कोरोना की वजह से देश को एक बड़ा आर्थिक संकट झेलना पड़ा था.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Sanatan Dharma: सनातन धर्म की बड़ी भविष्यवाणी- 100 साल बाद यह होगा हिंदू धर्म का भविष्य
-
Aaj Ka Panchang 25 April 2024: क्या है 25 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Ank Jyotish: इस तारीख को जन्में लोग होते हैं बुद्धिमान, लेकिन लोग उठाते हैं इनका फायदा
-
Laxmi Ganesh Puja: धन-वृद्धि और तरक्की के लिए इस तरह करें देवी लक्ष्मी के साथ गणेश जी की पूजा