सेब का बीज होता है जहरीला, खाने से हो सकती है मौत

सेब गुणकारी फल के साथ साथ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है जो कि कई बीमारियों से दूर रखने में भी मददगार है।

सेब गुणकारी फल के साथ साथ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है जो कि कई बीमारियों से दूर रखने में भी मददगार है।

author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
सेब का बीज होता है जहरीला, खाने से हो सकती है मौत

सेब (फाइल फोटो)

सेब गुणकारी फल के साथ साथ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है जो कि कई बीमारियों से दूर रखने में भी मददगार है। एक कहावत है, 'एन एपल अ डे, कीप्स द डॉक्टर अवे', मतलब एक सेब रोजाना खाने से आप डॉक्टर से दूर रहेंगे। सेहत के लिए सबसे अच्छा माना जाने वाला फल आपको अस्पताल जाने पर मजबूर कर सकता है। गुणों से भरपूर माने जाना वाला यह फल आपके लिए जानलेवा हो सकता है।

Advertisment

सेब का बीज बेहद जहरीला होता है जिसे खाने से मौत तक हो सकती है। सेब के बीज में अमिगडलिन नाम का तत्व पाया जाता है और जब यह इंसान के पाचन संबंधी एन्जाइम के संपर्क में आता है तो यह सायनाइड रिलीज करने लगता है।

'अमिगडलिन' में चीनी और सायनाइड होता है और जब इसे हमारा शरीर निगल लेता है तो वह 'हाईड्रोजन सायनाइड' में बदल हो जाता है। यह साइनाइड आपको बीमार बना सकता है और यहां तक कि इससे मौत भी हो सकती है।

और पढ़ें: खुश रहने वाले डायबिटीज से रहते है दूर, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

साइनाइड का नुकसान

'साइनाइड' बड़े पैमाने पर आत्महत्या और रासायनिक युद्ध में लंबे इतिहास में इस्तेमाल होने वाले सबसे घातक जहरों में से एक है। सायनाइड शरीर में ऑक्सीजन को बधित कर उसका प्रभाव कम करता है यह केमिकल न सिर्फ सेब बल्कि खुबानी, चेरी, बेर, आड़ू आदि में भी पाया जाता है। बीजों के ऊपर मजबूत कोटिंग होने की वजह से अमिगडलिन इसके अंदर बंद रहता है।

सायनाइड कितना खतरनाक

लगभग 200 पिसे हुए सेब , जिसका मतलब है कि यह एक कप के आसपास जो कि मानव शरीर के लिए बेहद खतरनाक और जानलेवा है साइनाइड आपके दिल और दिमाग के लिए बेहद खतरनाक है इससे इंसान कोमा में जा सकता है और उसकी मौत भी हो सकती है।

अगर ज्यादा मात्रा में सायनाइड का सेवन कर लिया जाए तो तुरंत सांस लेने में तकलीफ, दिल की धड़कन का बढ़ना और ब्लड प्रेशर लो हो जाता है अगर इस जहर से कोई बच भी जाता है तो उसके दिमाग और दिल को काफी नुकसान पहुंचता है

साइनाइड की कम मात्रा में मतली, सिरदर्द, उल्टी, पेट में ऐंठन, चक्कर आना, भ्रम और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। मानव शरीर के प्रति किलोग्राम 0.5 से 3.5 मिलीग्राम साइनाइड अधिक सटीक होने के लिए जहरीला हो सकता है।

और पढ़ें: गाय का दूध नहीं रोजाना एक बीयर रखेगी आपको स्वस्थ, दूर करे आहारों से जुड़े ये मिथ

Source : News Nation Bureau

cynaide apple apple seed
Advertisment