मेनोपॉज के बाद दांतों के टूटने से बढ़ता है मौत का खतरा

मेनोपॉज यानि मासिक धर्म के बाद मसूढ़ों और दांतों की बीमारियों का सामना करने वाली महिलाओं में मौत का जोखिम बढ़ जाता है।

author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
मेनोपॉज के बाद दांतों के टूटने से बढ़ता है मौत का खतरा

मेनोपॉज के बाद दांतों के टूटने से बढ़ जाता है मौत का खतरा (फाइल फोटो)

मेनोपॉज यानि मासिक धर्म के बाद मसूढ़ों और दांतों की बीमारियों का सामना करने वाली महिलाओं में मौत का जोखिम बढ़ जाता है।

Advertisment

एक रिसर्च के अनुसार, पेरियोडोंटल बीमारी (दांत के आस-पास के कनेक्टिव टिश्यू और मसूढ़ों में सूजन) से दांतों को नुकसान पहुंच सकता है, इसे 'एडेंटुलिज्म' कहते है।

निष्कर्षो से पता चलता है कि पेरियोडोंटल से ग्रस्त महिलाओं में दूसरी महिलाओं की तुलना में खतरा 12 फीसदी तक ज्यादा रहता है।

अगर किसी महिला के मेनोपॉज  के बाद सारे दांत टूट जाते हैं तो मौत का खतरा 17 फीसदी तक बढ़ जाता है। बुजुर्ग महिलाओं में पेरियोडोंटल से मृत्यु का जोखिम ज्यादा होता है और मुख संबंधी जांच से इन्हें फायदा पहुंच सकता है।

और पढ़ें: TVF सीईओ अरुणाभ कुमार के खिलाफ मुंबई में एक और FIR दर्ज

अमेरिका के बफेलो विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर माइकल जे. लामोंटे ने कहा, 'इससे मौखिक कार्यो और आहार पर नकारात्मक प्रभाव के अलावा इस स्थिति को बुढ़ापे व पुरानी बीमारियों से जुड़ा माना जाता है।'

इस रिसर्च का प्रकाशन 'जर्नल ऑफ द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन' में किया गया है। इसके लिए दल ने 55 साल और इससे ज्यादा उम्र की 57,001 महिलाओं के आंकड़ों का विश्लेषण किया है।

और पढ़ें: पाकिस्तान के पराचिनर में ब्लास्ट, पांच की मौत, कई घायल

Source : IANS

women Menopause periodontal
      
Advertisment