भारत में 200 मिलियन लोग हैं हाई ब्लड प्रेशर के शिकार: स्टडी

यह आंकड़ें साल 2015 के हैं। वहीं, चाइना में इसकी संख्या 226 मिलियन दर्ज की गई है।

यह आंकड़ें साल 2015 के हैं। वहीं, चाइना में इसकी संख्या 226 मिलियन दर्ज की गई है।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
भारत में 200 मिलियन लोग हैं हाई ब्लड प्रेशर के शिकार: स्टडी

फाइल फोटो

भारत में करीब 200 मिलियन लोग हाई ब्लड प्रेशर की वजह से हार्ट अटैक का शिकार होते हैं। यह आंकड़ें साल 2015 के हैं। वहीं, चाइना में इसकी संख्या 226 मिलियन दर्ज की गई है। 

Advertisment

एक स्टडी के मुताबिक, दुनियाभर में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1.13 अरब पहुंच गई है। पिछले कुछ सालों में कम और मध्यम आय वाले देशों में हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या लगभग दोगुनी हुई है। 

'द लैंसेट जर्नल' में पब्लिश स्टडी के मुताबिक, साल 1975 से लेकर 2015 के बीच दुनियाभर में करीब 20 मिलियन लोगों के ब्लड प्रेशर में बदलाव दर्ज किया गया है। हाई ब्लड प्रेशर स्ट्रोक और दिल की बीमारियों का प्रमुख कारण है। इस वजह से हर साल पूरी दुनिया में करीब 7.5 मिलियन लोगों की मौत हो जाती है। इनमें ज्यादातर मौतें विकासशील देशों में हुई है। 

लंदन में स्थित इंपीरियल कॉलेज के प्रोफेसर और प्रमुख लेखक माजिद एज्ज़ाती ने बताया कि अध्ययन के निष्कर्ष से पता चला है कि साल 2015 में हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित करीब 258 मिलियन (23 प्रतिशत) लोग साउथ एशिया में रहने वाले हैं, इनमें 1.13 बिलियन वयस्क शामिल हैं। वहीं, ज्यादातर देशों में महिलाओं की तुलना में पुरुष इससे ज्यादा पीड़ित हैं। 

माजिद एज्ज़ाती का कहना है कि हाई ब्लड प्रेशर का कारण लोगों का बिगड़ता लाइफस्टाइल है। खाने की सही डाइट न लेने की वजह से ही इसकी संख्या में लगातार इज़ाफा हो रहा है।

HIGHLIGHTS

  • 1.13 अरब तक पहुंच गई है पीड़ितों की संख्या
  • 200 मिलियन भारतीय हैं हाई ब्लड प्रेशर के शिकार

Source : News Nation Bureau

health Heart attack
      
Advertisment