स्मार्टफोन की टचस्क्रीन कर रही है आपके बच्चे की नींद खराब
टचस्क्रीन स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुके है। जो सिर्फ हमारे ही नहीं हमारे बच्चों की सेहत के लिए भी नुकसानदायक है।
नई दिल्ली:
टचस्क्रीन स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुके है। जो सिर्फ हमारे ही नहीं हमारे बच्चों की सेहत के लिए भी नुकसानदायक है। स्मार्टफोन की स्क्रीनलाइट हमारे बच्चों के नींद से जुड़े हार्मोंस को प्रभावित करते है। आजकल बच्चों को गेम खेलने और मन बहलाने के लिए अक्सर पैरेंट्स उन्हें अपने स्मार्टफोन पकड़ा देते है।
बर्कबेक, यूनीवर्सिटी ऑफ लंदन और किंग्स कॉलेज लंदग के अनुसार यूके में 6 महीने से 3 साल तक की उम्र के तीन तिहाई बच्चे आईपैड और स्मार्टफोन का प्रयोग करते है।
इसे भी पढ़ें: जिम में ओवरट्रेनिंग करने से हो सकते है आपको ये नुकसान
शोधकर्ता टिम स्मिथ के अनुसार,' इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन से निकलने वाली लाइट वयस्कों के स्लीप-रेगुलेटिंग हार्मोन मेलेटनिन के निचले स्तर पर दिखाती है। यही समस्या बच्चों के साथ हो सकती है। जिससे उनकी नींद बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा हालांकि स्मार्टफोन का प्रयोग बच्चों मोटर स्किल्स को बढ़ाता है।
स्मिथ और उनके साथियों ने 715 पैरेंट्स को एक ऑनलाइन सर्वे भेजकर उनके बच्चों के डेली फोन के प्रयोग और नींद के बारे में जानकारी ली था। उन्होनें पाया कि टचस्क्रीन पर बिताया हर घंटा उनके बच्चे की 16 मिनट की नींद को प्रभावित कर देता है।
इसे भी पढ़ें: कैंसर पीड़ित युवा लड़के संरक्षित करा सकते हैं शुक्राणु स्टेम सेल
स्मिथ के अनुसार, लाइट की वेवलेंथ शाम और रात के समय मिलने वाली सामान्य नहीं होती है। ऐसे में नींद के लिए जरूरी मेलाटोनिन पर दबाव पड़ने लगता है। ये बच्चों के व्याकुलता और उत्साह के स्तर को बढ़ा देता है। मैलेटोनिन एक प्रकार का हार्मोन है जो सोने-जागने के स्वाभाविक चक्र को नियंत्रित करता है।
इसे भी पढ़ें: हवा से हो सकती है महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी
वर्तमान अध्ययन में उन आंकड़ों को अलग कर दिया गया था जिनमें टेलीवीज़न, कंप्यूटर या विद्युत-चुंबकीय विकिरण के अन्य स्रोतों से संपर्क का मापन किया गया था। नींद ठीक से पूरी ना होने से बच्चे ठीक से नहीं खाते। बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं। बच्चों में मोटापे की समस्या बढ़ने लगती है। उनका इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी